Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3 | बाहुबली द एपिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Sunday, November 2, 2025 8:15 PM

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3
Google News
Follow Us

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3: बाहुबली द एपिक ने रिलीज होते ही सभी भाषाओं में फिर से ऐसी धमाकेदार कमाई की है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. एसएस राजामौली सर के डायरेक्शन में बनी एक्शन ड्रामा फेंटसी फिल्म बाहुबली द एपिक जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में प्रभास राणादग्गुब्ती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रामिया कृष्णन, नसार और साथ में सत्यराज देखने को मिल रहे हैं.

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली ने री-रिलीज होते ही इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. वहीं दूसरे दिन और तीसरे दिन भी इस फिल्म की कमाई में और भी बड़ा उछाल आ चुका है.

तो आइये आज के इस आर्टिकल में आपको बाहुबली द एपिक के 3 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की. इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली द एपिक फिर से बड़े पर्दे पर लौट कर आ चुकी है और इस फिल्म ने वही धमाका किया जो कि आज से 10 साल पहले किया था.

जी हां बाहुबली जब पहली बार रिलीज हुई थी, उस फिल्म ने सभी भाषाओं में दुनिया भर में ऐसा कलेक्शन किया था जिसे तोड़ने में हिंदी सिनेमा की बाकी फिल्मों को कई साल लग गए, लेकिन 10 साल बाद बाहुबली फिर से पर्दे पर आया और वही करिश्मा किया जो कि पहले किया था.

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3

जी हां आपको बता दें कि बाहुबली द एपिक ने रिलीज होते ही सभी भाषाओं में फिर से ऐसी धमाकेदार कमाई की है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. बाहुबली द एपिक को फिर से हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांच भाषाओं में 2200 स्क्रीन्स पर दुनिया भर में रिलीज किया है.

एसएस राजामौली सर के डायरेक्शन में बनी एक्शन ड्रामा फेंटसी फिल्म बाहुबली द एपिक जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में प्रभास राणादग्गुब्ती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रामिया कृष्णन, नसार और साथ में सत्यराज देखने को मिल रहे हैं.

इस फिल्म को सिनेमाघरों में आज तीसरा दिन है और तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई दूसरे दिन से भी कहीं ज्यादा बेहतर है. अब अगर बात करें यहां पर बाहुबली द एपिक के अब तक के यानी कि तीन दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो सबसे पहले मैं आपको बता देती हूं इस फिल्म के हिंदी कलेक्शन.

फिर जानेंगे सभी भाषाओं की टोटल कमाई. आपको बता दूँ बाहुबली द एपिक ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन हिंदी नेट कलेक्शन 1 करोड़ 35 लाख रूपये का किया.

वहीं इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में और भी अच्छी खासी ग्रोथ आई और फिल्म ने दूसरे दिन 1 करोड़ 86 लाख रूपये हिंदी मार्केट में कमा लिए. हालांकि बात की जाए आज की तो आज संडे होने की वजह से इस फिल्म के हिंदी वर्जन को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है.

वहीं आफ्टरनून इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी काफी सॉलिड हो चुकी है। तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक बाहुबली द एपिक अपने तीसरे दिन 2 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई हिंदी वर्जन से ही कर रही है.

इसी के साथ बाहुबली द एपिक का शुरुआती तीन दिनों में हिंदी नेट कलेक्शन 5 करोड़ 46 लाख का हो रहा है, तो हिंदी ग्रॉस कलेक्शन 6 करोड़ 53 लाख रूपये. अब आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी मार्केट में फिर से सुपरहिट साबित हो चुकी है.

लेकिन अब अगर बात की जाए इस फिल्म के हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा यानी कि सभी भाषाओं के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो आपको बता दें कि बाहुबली द एपिक ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 11 करोड़ 32 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में किया.

वहीं दूसरे दिन भी इस फिल्म की कमाई हिंदी में तो बढ़ चुकी थी लेकिन बाकी साउथ लैंग्वेज में कलेक्शन में ड्रॉप देखने को मिला और इस फिल्म ने सेकंड डे 6 करोड़ 83 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमाए. हालांकि बात की जाए आज की तो आज यानी कि तीसरे दिन इस फिल्म के हिंदी कलेक्शन के साथ-साथ तेलुगु ऑक्यूपेंसी में भी मॉर्निंग शोज़ में ग्रोथ देखने को मिली है.

वहीं आफ्टरनून इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल के मुकाबले आज साउथ लैंग्वेजेस में थोड़ी बेहतर है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक बाहुबली द एपिक अपने तीसरे दिन लगभग 7.5 करोड़ रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में कर रही है. इसी के साथ बाहुबली द एपिक का शुरुआती तीन दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 25 करोड़ 65 लाख का हो रहा है.

तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 30 करोड़ 71 लाख रूपये. बताना चाहूंगी फिल्म का पहले वीकेंड यानी कि तीन दिनों का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 43 करोड़ 96 लाख रूपये हो रहा है. तो यह फिल्म पहले वीकेंड यानी कि तीन दिनों में 43 करोड़ से भी कहीं ज्यादा कमाई कर रही है.

अब कल से वर्किंग डे शुरू हो जाएंगे, तो यह फिल्म कल से बॉक्स ऑफिस पर कैसा होल्ड बनाकर रखती है. अब देखना यह होगा कि बाहुबली द एपिक का जो फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है, क्या वह 100 करोड़ तक जाता है या उससे भी आगे.

वैसे आपको क्या लगता है बाहुबली द एपिक का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment