Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4: फिल्म बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके इंडियन सिनेमा की जितनी भी फिल्में हैं उन सभी को पीछे कर दिया और फिर से बाहुबली बन चुकी है इंडियन सिनेमा की नंबर वन मूवी. तो आइये आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बाहुबली द एपिक के चार दिनों के वर्ल्ड वाइड ऑल लैंग्वेज कलेक्शन के बारे में.
तो बाहुबली द एपिक के रिकॉर्ड तोड़ कमाई ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि प्रभास से बड़ा सुपरस्टार आज के समय में इंडियन सिनेमा में दूसरा और कोई नहीं है, क्योंकि प्रभास की नई फिल्में जब रिलीज होती है तब तो वह मूवीज बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करती है.
साथ ही साथ जब प्रभास की कोई पुरानी फिल्म भी फिर से री-रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देती है. ऐसा ही कुछ बाहुबली द एपिक के साथ में हुआ है क्योंकि इस फिल्म को सिनेमाघरों में अभी रिलीज हुए सिर्फ 4 दिन हुए हैं और फिल्म ने 4 दिनों में ही इंडियन सिनेमा में अब तक जितनी भी फिल्में री-रिलीज हुई है उन सभी का लाइफटाइम कलेक्शन क्रॉस कर दिया है और री-रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड इस वक्त बाहुबली द एपिक के नाम पर फिर से हो चुका है.
हालांकि आपको बता दें कि यह तो अभी शुरुआत है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबा चलेगी और इस फिल्म के फाइनल कलेक्शन पूरी तरह से होश उड़ा देने वाले रहेंगे हालांकि आपको बता दें एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी बाहुबली द एपिक जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, नसार और साथ में सत्यराज.

बताना चाहूंगी इस फिल्म को इस हफ्ते हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांच भाषाओं में रिलीज़ किया था और फिल्म को सिनेमाघरों में 4 दिन हो चुके हैं. हालांकि बात करें यहां पर बाहुबली द एपिक के अब तक के टोटल हिंदी कलेक्शन और वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक ने शुरुआती दो दिनों के अंदर हिंदी नेट कलेक्शन 3 करोड़ 111 लाख रूपये का किया था. वहीं इस फिल्म ने संडे यानी कि तीसरे दिन 1 करोड़ 98 लाख रूपये की कमाई हिंदी मार्केट से की.
हालांकि मूवी को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो मंडे के हिसाब से अच्छी खासी ड्रॉप हो चुकी है. लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग फिर भी डीसेंट है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक बाहुबली द एपिक अपने चौथे दिन लगभग 1 करोड़ 30 लाख रूपये हिंदी वर्जन से कमा रही है. इसी के साथ बाहुबली द एपिक का शुरुआती चार दिनों में हिंदी नेट कलेक्शन 6 करोड़ 39 लाख रूपये का हो रहा है, तो हिंदी ग्रॉस कलेक्शन 7 करोड़ 65 लाख रूपये का हो रहा है.
यह फिल्म हिंदी मार्केट में तो लंबी चल सकती है क्योंकि इस फिल्म का धीरे-धीरे हिंदी ऑडियंस के बीच में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन अब अगर बात करें यहां पर इस फिल्म के सभी भाषाओं के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि बाहुबली द एपिक ने शुरुआती दो दिनों में 18 करोड़ 14 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था. वहीं संडे के दिन इस फिल्म से जितनी ज्यादा उम्मीदें थी उतनी अच्छी कमाई तो नहीं की, लेकिन फिर भी बाहुबली द एपिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 दिन में 6 करोड़ 37 लाख इंडियन मार्केट में ऑल लैंग्वेज से कमाए.
हालांकि आज की बात की जाए तो आपको बता दें कि आज तो इस फिल्म को सिर्फ तेलुगु वर्जन और हिंदी वर्जन में डीसेंट रिस्पांस मिला है बाकी ये फिल्म कन्नड़ा, मलयालम और तमिल में आज काफी ज्यादा नीचे जा चुकी है। तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक बाहुबली द एपिक अपने चौथे दिन लगभग 2 करोड़ 75 लाख रूपये की कमाई इंडिया में सभी भाषाओं से कर रही है, और इसी के साथ बाहुबली द एपिक का शुरुआती 4 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 27 करोड़ 26 लाख रूपये का हो रहा है.
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 32 करोड़ 64 लाख रूपये हो रहा है. बता दें फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 45 करोड़ 91 लाख रूपये का हो चुका है, और इसी के साथ बाहुबली द एपिक ने अब तक इंडियन सिनेमा में जितनी भी फिल्में री-रिलीज हुई है उन सभी के लाइफटाइम कलेक्शन को क्रॉस कर दिया. क्योंकि इससे पहले री- रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म थी सनम तेरी कसम जिसने लगभग 40 करोड़ रूपये दुनिया भर से कमाए थे.
लेकिन यहां पर बाहुबली द एपिक सिर्फ 4 दिनों में ही री-रिलीज से 45 करोड़ 91 लाख रूपये की शानदार कमाई करके सबसे ज्यादा री-रिलीज कलेक्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. हालांकि अभी तो उम्मीदें हैं कि यहां पर बाहुबली द एपिक आने वाले समय में भी बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी कमाई करेगी.
हालांकि देखना यह है कि बाहुबली द एपिक का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कहां तक जाता है. वैसे आपको क्या लगता है बाहुबली द एपिक का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




