Thamma Box Office Collection Day 14: पिछले हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्म थामा को आज बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन पूरे हो रहे हैं तो आज हम बात करेंगे फिल्म थामा के 14 दिनों के टोटल कलेक्शन के बारे में, तो हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य सरपोड़दार ने. इस फिल्म के प्रोड्यूसर है दिनेश विजान, अमर कौशिक. आपको बताना चाहूंगी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदना, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फैजल मलिक देखने को मिल रहे हैं.
इस फिल्म का बजट 145 करोड़ रूपये का था. यह फिल्म दीपावली जैसे एक बड़े त्यौहार के समय पर रिलीज हुई थी. उस वक्त मूवी को बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धमाकेदार ओपनिंग मिली थी और लग रहा था कि यह मूवी तो बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. लेकिन जैसे ही दिवाली के जो हॉलिडेज़ खत्म हुए, उसके बाद इस फिल्म की कमाई दिन पे दिन डाउन होती चली गई. हालांकि फिर भी फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर डिसेंट कमाई कर ली थी.
लेकिन दूसरे वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में जितना बड़ा ग्रोथ आना था उतना बड़ा ग्रोथ नहीं आ पाया और ये फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में दूसरे वीकेंड पर कोई बड़ी कमाई नहीं कर पाई. हालांकि आपको बता दें कि थामा फिल्म को हिंदी तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज हुए अब 14 दिन पूरे हो चुके हैं, अब अगर बात करें इस फिल्म के 14 दिनों की वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा फिल्म ने शुरुआती 12 दिनों में 132 करोड़ 56 लाख रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे रविवार यानी कि 13वें दिन भी 5 करोड़ 13 लाख रुपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की, तो आज से इस फिल्म के टिकट रेट्स कम हो चुके हैं और वर्किंग डेज भी शुरू हो चुके हैं. जिसके चलते इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल के मुकाबले लगभग 50% डाउन हो चुकी है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छा खासा ड्रॉप आ चुका है.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक थामा फिल्म अपने 14वें दिन 2 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है, और इसी के साथ थामा फिल्म का शुरुआती 14 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 140 करोड़ 34 लाख का हो रहा है। तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 168 करोड़ 5 लाख हो रहा है. बताना चाहूंगी इस फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 192 करोड़ 37 लाख का हो चुका है.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4
तो फिल्म को अभी तो बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए और भी ज्यादा कमाई करना होगी. तो देखते हैं आने वाले समय में थामा फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो आखिर कहां पे जाके रुकता है. वैसे आपको क्या लगता है थामा फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




