धमेंद्र जिंदा हैं, बेटी ईशा देओल की मौत पर गुस्सा, झूठी खबर | Dhamendra is ALIVE, Daughter Esha Deol Angry On Death FALSE News

By: Sudha Verma

On: Tuesday, November 11, 2025 10:26 AM

Dhamendra is ALIVE, Daughter Esha Deol Angry On Death FALSE News
Google News
Follow Us

धर्मेंद्र जी जिंदा हैं. हम माफी मांगते हैं कि मीडिया में फैली गलत खबर का हम भी शिकार हो गए. खुद अभी चंद सेकंड पहले धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने नाराजगी जताते हुए बताया है कि धर्मेंद्र जी सही सलामत हैं और रिकवर कर रहे हैं. ईशा ने अपने Instagram पर लिखा है मीडिया झूठी खबरें फैलाने में लगा हुआ है.

मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. हम सभी से निवेदन करते हैं कि कृपया हमारे परिवार को थोड़ी प्राइवेसी दें। पापा के जल्द स्वस्थ होने के लिए आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद! ईशा देओल.

Dhamendra is ALIVE, Daughter Esha Deol Angry On Death FALSE News
Dhamendra is ALIVE, Daughter Esha Deol Angry On Death FALSE News

लगभग सभी मीडिया संस्थानों ने इस खबर को चला दिया है कि धर्मेंद्र जी नहीं रहे. लेकिन अब साफ हो गया है कि धर्मेंद्र जी ठीक हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं.

कृपया आप भी ऐसी खबरों पर ध्यान ना दें और धर्मेंद्र जी के लिए अपनी तरफ से ठीक होने की प्रार्थनाएं करें. जब तक धर्मेंद्र जी का परिवार खुद कोई जानकारी शेयर ना करें तब तक किसी भी मीडिया में आई न्यूज़ पर भरोसा ना करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment