Andhra King Taluka Box Office Collection Day 2: आज हम बात करने वाले हैं कल रिलीज हुई राम पोथिनेनी की फिल्म आंध्रा किंग तालुका के भी दो दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि आंध्रा किंग तालुका एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है महेश बाबू पी ने और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं राम पोथिनेनी, उपेंद्र भाग्यश्री बोरसे और रमेश राव.
अब आपको बता दें कि यह एक तेलुगु फिल्म है जिस फिल्म को तेलुगु के अलावा कन्नडा में भी रिलीज किया है. क्योंकि जहां एक तरफ तेलुगु की तरफ से राम राम पोथिनेनी है वहीं दूसरी तरफ कन्नडा सिनेमा की तरफ से है उपेंद्र सर. अब आपको बता दें कि इस फिल्म को कल रिलीज किया गया था और रिलीज होते ही इस फिल्म को जो रिव्यूज मिले हैं वो अच्छी तरह से पॉजिटिव निकल कर आए.
जी हां फाइनली यहां पर राम पोथिनेनी का भी बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमबैक हो चुका है क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने कोई खास कमाई नहीं की थी जिसके चलते लगा था कि शायद यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाएगी. लेकिन अच्छी बात यह है कि मूवी लोगों को पसंद आ गई है. जिसके चलते फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन तो लाजवाब रहे.

वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने एक डिसेंट होल्ड बनाकर रखा है. आपको बताना चाहूंगी यहां पर आंध्रा किंग तालुका फिल्म का बजट 60 करोड़ रूपये का है और फिल्म को दुनिया भर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है. बात करें इस फिल्म के सभी भाषाओं के अब तक के यानी कि दो दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि रामपोथिनेनी की फिल्म आंध्रा किंग तालुका ने अपने पहले दिन 5 करोड़ 32 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया.
जो कि उनकी पिछली फिल्म डबल स्मार्ट शंकर से कहीं ज्यादा बेहतर रहा. वहीं अच्छी बात यह है कि साउथ की फिल्में सेकंड डे बॉक्स ऑफिस पर जहां पूरी तरह से दम तोड़ देती है, लेकिन यहां पर आंध्रा किंग तालुका ने सेकंड डे भी अच्छा खासा होल्ड बनाकर रखा है. जी हां फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में डीसेंट ऑक्यूपेंसी मिली है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी काफी बढ़िया है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक आंध्रा किंग तालुका अपने दूसरे दिन लगभग 3 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है, और इसी के साथ इस फिल्म का शुरुआती दो दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 8 करोड़ 57 लाख रूपये का हो रहा है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ 26 लाख रूपये रहा. बता दें फिल्म ने विदेशों में भी डीसेंट शुरुआत की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 4 करोड़ 10 लाख रूपये का रहा. इसी के साथ आंध्रा किंग तालुका का शुरुआती दो दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 14 करोड़ 36 लाख रूपये की रेंज में हो रहा है, जो कि फिल्म का बजट 60 करोड़ रूपये है.
उस हिसाब से देखा जाए तो एक बढ़िया कमाई है. हालांकि कल सैटर डे यानी कि हाफ हॉलिडे है. परसों संडे यानी कि फुल हॉलिडे है, तो आने वाले दो दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन में एक अच्छी खासी उछाल आने की उम्मीद है. और अगर फिल्म ने मंडे से बढ़िया होल्ड बनाकर रखा तो शायद यह फिल्म पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट हो सकती है. वैसे आपको क्या लगता है इस फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




