Andhra King Taluka Box Office Collection Day 5 | आंध्रा किंग तालुका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Monday, December 1, 2025 11:45 AM

Andhra King Taluka Box Office Collection Day 5
Google News
Follow Us

Andhra King Taluka Box Office Collection Day 5: आज हम बात करने वाले हैं राम पोथिनेनी की फिल्म आंध्रा किंग तालुका के पांच दिनों के कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी एक्शन ड्रामा फिल्म आंध्रा किंग तालुका, जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं राम पोथिनेनी, उपेंद्र भाग्यश्री बोरसे, राव रमेश, मुरली शर्मा.

आपको बताना चाहूंगी लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को तेलुगु और कन्नडा दो भाषाओं में रिलीज़ किया था और फिल्म को रिलीज होते ही पब्लिक की तरफ से अच्छे रिव्यूज मिले थे. जिसके चलते ही फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन डीसेंट शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे तीसरे और चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन बढ़िया होल्ड बनाकर रखे और फिल्म ने पहले वीकेंड के अंदर जो कमाई की वो राम पोथिनेनी यानी कि पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर रही.

हालांकि आप सब जानते हैं कि साउथ की फिल्में वीकेंड के बाद दम तोड़ देती है और वैसा ही कुछ इस फिल्म के साथ भी हुआ क्योंकि फिल्म के चौथे दिन के जो कलेक्शन हैं वो अब काफी नीचे आ चुके हैं. जी हां अगर बात करें आंध्रा किंग तालुका के अब तक के यानी कि चार दिनों की सभी भाषाओं के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में.

Andhra King Taluka Box Office Collection Day 5
Andhra King Taluka Box Office Collection Day 5

आपको बता दें कि राम पोथिनेनी और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म आंध्रा किंग तालुका ने शुरुआती तीन दिनों में 11 करोड़ 73 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म ने चौथे दिन 3 करोड़ 86 लाख रूपये इंडियन मार्केट में दोनों भाषाओं से कमाए. हालांकि आज मंडे है. आज से टिकट रेट कम हो चुके हैं. साथ ही साथ वर्किंग डेज भी शुरू हो चुके हैं. और इस फिल्म की जो आज मॉर्निंग शोज़ की ऑक्यूपेंसी है उसमें अच्छा खासा ड्रॉप भी आ चुका है.

साथ ही साथ आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी काफी कम है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक आंध्रा किंग अपने पांचवें दिन लगभग 1 करोड़ 65 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है. इसी के साथ आंध्रा किंग तालुका का शुरुआती 5 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 17 करोड़ 24 लाख रूपये का हो रहा है.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17

तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ 63 लाख रूपये रहा. वहीं विदेशों में भी फिल्म के कलेक्शन ठीक-ठाक रहे और फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 6 करोड़ 47 लाख की टोटल कमाई की। इसी के साथ आंध्रा किंग तालुका का शुरुआती 5 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 27 करोड़ 10 लाख रूपये हो चुका है.

तो फिल्म के शुरुआती पांच दिनों के कलेक्शन तो ठीक-ठाक है. अब देखते हैं आने वाले दिनों में इस फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है, वो आखिर कहां तक जाता है. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment