Akhanda 2 Total Advance Booking Collection | अखंडा 2 टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन

By: ujalaresult

On: Thursday, December 11, 2025 3:18 PM

Akhanda 2 Total Advance Booking Collection
Google News
Follow Us

Akhanda 2 Total Advance Booking Collection: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज होने जा रही अखंडा के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो इस हफ्ते रिलीज होने जा रही पैन इंडिया फिल्म अखंडा टू तांडवम, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है बोयापति श्रीनू ने.

फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिलेंगे लेजेंड्री नंदमुरी बालाकृष्णन सर और उनके साथ नजर आएंगे आदि और संयुक्ता मेनन. अब आप सबको पता है कि यहां पर अखंडा 2 पिछले हफ्ते यानी कि 5 दिसंबर को धुरंधर के साथ ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन रिलीज होने के कुछ घंटे पहले इस फिल्म के रिलीज़ डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था.

तब से ही बहुत सारे लोग परेशान थे कि अब अखंडा 2 कब रिलीज होगी? तो फाइनली यहां पर अखंडा 2 कल यानी कि इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म की जो एडवांस बुकिंग है वह फिर से कल ओपन कर दी गई थी और एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इस फिल्म को जो रिस्पांस मिला है वो पूरी तरह से कमाल का रहा.

Akhanda 2 Total Advance Booking Collection
Akhanda 2 Total Advance Booking Collection

हालांकि सबसे पहले तो आपको एक बात क्लियर बता दूं कि पिछले हफ्ते जब ये फिल्म रिलीज हो रही थी और जब इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग की थी वो पूरी तरह से जो ऑडियंस है उन्हें रिफंड कर दिया गया था और अब इस फिल्म की जो नई बुकिंग है वो हो चुकी है. तो अगर बात करें यहां पर अखंडा 2 के वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में.

तो आपको बता दें कि वैसे तो ये फिल्म कल से दुनिया भर में रिलीज होगी लेकिन आज इस फिल्म के तेलुगु स्टेट्स में पेड प्रीमियर शोज़ रखे गए हैं. तो इस फिल्म की जो पेड प्रीमियर शोज़ की बुकिंग है वो इंडिया से 3 करोड़ 94 लाख रूपये की हो चुकी है. वहीं जो फर्स्ट डे की बुकिंग है वो 8 करोड़ 23 लाख रूपये की हो गई है.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 5

यानी कि प्रीमियर प्लस ओपनिंग डे का जो एडवांस बुकिंग कलेक्शन है इस फिल्म का इंडिया में ही 12 करोड़ 17 लाख रूपये का हो चुका है. जबकि ओवरसीज मार्केट की बुकिंग 4 करोड़ 31 लाख रूपये की ओपनिंग डे और प्रीमियर की रही. तो इसी के साथ अखंडा 2 का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 16 करोड़ 48 लाख रूपये का हो चुका है.

तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तो काफी तगड़ी कमाई अब तक कर ली है और फिल्म को रिलीज होने में अभी भी कई घंटे बाकी है, तो उम्मीद कर सकते हैं कि जब यह फिल्म कल रिलीज होगी तो बॉक्स ऑफिस पर एक तरह से धमाकेदार कमाई करेगी और यह फिल्म बालाकृष्णन सर के करियर की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर बनेगी. वैसे आप इस फिल्म के लिये कितने एक्साइटेड हैं हमे कमेन्ट में जरुर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment