Dhurandhar Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर को अभी सिनेमाघरों में एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ. लेकिन जितना इस फिल्म का बजट है उससे ज्यादा कमाई ये फिल्म दुनिया भर में ऑलरेडी कर चुकी है, और जिस तरह दिन पे दिन इस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच में बढ़ता जा रहा है उसे देखकर इतना ही कहूंगी कि अब तो ये फिल्म आने वाले समय में इंडियन बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है.
हालांकि आज हम बात करने वाले हैं धुरंधर फिल्म के 6 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में और जानेंगे फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की, तो 5 दिसंबर को रिलीज हुई एक्शन पैक्ड फिल्म धुरंधर जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल.
अब आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म जब रिलीज हुई रिलीज होने के पहले किसी को कोई उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर इस तरह रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करेगी. मतलब कि फिल्म के रिलीज होने के पहले हर कोई इस फिल्म के ओपनिंग डे प्रीडिक्शन 15 से 20 करोड़ रुपये दे रहा था.

लेकिन फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में जो कमाई की वो होश उड़ा देने वाली रही. अब फर्स्ट डे के कलेक्शन तो फिल्म के हाइप की वजह से जबरदस्त निकल कर आ गए. लेकिन दूसरे, तीसरे और चौथे, पांचवें दिन तक आते-आते इस फिल्म को जो रिव्यूज मिले उसकी बदौलत फिल्म के कलेक्शन तेज रफ्तार से इतने आगे बढ़ गए कि जितना इस फिल्म के पार्ट वन और पार्ट टू का बजट है उससे ज्यादा कलेक्शन ये फिल्म सिर्फ 6 दिनों के अंदर ही कर चुकी है.
जी हां आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म का टोटल बजट 280 करोड़ रूपये है, जो कि इस फिल्म का पार्ट वन जो इस वक्त रिलीज हो चुका है और पार्ट टू जो कि अगले साल रिलीज होगा उसका मिलाकर है. तो यहां पर पहले पार्ट ने ही दोनों फिल्मों के बजट को तो रिकवर कर लिया है और अभी भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी चलेगी और फाइनल कलेक्शन इस फिल्म के शायद 500 से 700 करोड़ रूपये से भी ज्यादा के हो सकते हैं.
क्योंकि इस वक्त देश में पूरी तरह से धुरंधर का कब्जा हो चुका है. हिंदुस्तान के कोई भी ऐसे शहर नहीं बचे जहां पर धुरंधर फिल्म के शो ना लगे हो और हर शो में पब्लिक इस फिल्म को भर-भर कर देखने जा रही है. इसी वजह से इस फिल्म की कमाई की जो रफ्तार है वो थमने का नाम ही नहीं ले रही. ज्यादातर बॉलीवुड की फिल्में मंगलवार, सोमवार बॉक्स ऑफिस पर काफी नीचे आ जाती है.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 5
लेकिन यहां पर धुरंधर फिल्म ने मंडे के दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. वहीं मंगलवार और बुधवार के दिन तो इस फिल्म के कलेक्शन और भी ज्यादा बेहतर है, तो अगर बात की जाए यहां पर धुरंधर फिल्म के अब तक के टोटल कलेक्शन की तो धुरंधर फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों के अंदर ही 130 करोड़ 80 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.
वहीं इस फिल्म ने मंगलवार यानी कि पांचवें दिन भी 28 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की तो आज फिर से इस फिल्म को जो शुरुआत मिली है वो पूरी तरह से धमाकेदार है. जी हां ये फिल्म आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ही मैक्सिमम जगह पर पूरी तरह से हाउसफुल है.
वहीं इस फिल्म के आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की जो बुकिंग है वह भी पूरी तरह से शानदार हो चुकी है, फिर चाहे वह मल्टीप्लेक्स हो या सिंगल स्क्रीन्स. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने छठे दिन भी 26 करोड़ रूपये से ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 6 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 185 करोड़ 32 लाख रूपये का हो रहा है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 11
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 21 करोड़ 92 लाख रूपये रहा. जी हां ये फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में ही 200 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है. अब जैसे कि मैंने आपको कल ही बताया था इस फिल्म की जो विदेशी कमाई है, वो भी तेज रफ्तार से बढ़ती ही जा रही है और इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज मार्केट में 58 करोड़ रूपये से ज्यादा कमा लिए हैं.
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 6 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 280 करोड़ रूपये का हो रहा है. जी हां फिल्म का बजट 280 करोड़ रूपये का कितना है? और ये फिल्म 6 दिनों में ही 280 करोड़ रूपये का दुनिया भर में कमा चुकी है. वैसे आपको क्या लगता है आने वाले समय में धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना होगा? 500 करोड़, 700 करोड़, 800 करोड़ या फिर उससे भी ज्यादा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




