Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 14: आज हम बात करेंगे पिछले दो हफ्तों से चली आ रही फिल्म तेरे इश्क में के अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने और फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में तमिल सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन देखने को मिल रहे हैं.
अब इस फिल्म को बनाया तो हिंदी में है, लेकिन ये फिल्म तमिल और तेलुगु में भी डब होकर रिलीज हुई थी. अब आपको बता दें कि तेरे इश्क में फिल्म 28 नवंबर को रिलीज हुई थी और इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब दो हफ्ते यानी कि 14 दिन पूरे हो चुके हैं और कमाल की बात तो ये है कि फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की.
लेकिन दूसरे हफ्ते में धुरंधर आ गई थी, इस फिल्म की स्क्रीन्स को कम कर दिया गया था, फिर भी इस फिल्म ने सेकंड वीक में एक तरह से बढ़िया होल्ड बनाकर रखा और दूसरे हफ्ते में भी इस फिल्म के कलेक्शन पूरी तरह से लाजवाब निकल कर आए. हालांकि यहां पर कल से बहुत सारी नई-नई फिल्में हो जाएगी, तो तेरे इश्क में के पास में तीसरे हफ्ते में कोई ज्यादा स्क्रीन्स नहीं बचेगी, तो शायद ये फिल्म तीसरे हफ्ते में तो कोई बड़ा कलेक्शन नहीं कर पाएगी.

लेकिन इस वक्त अगर बात करें तेरे इश्क में फिल्म के अब तक के यानी कि दो हफ्तों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने शुरुआती 12 दिनों के अंदर 107 करोड़ 89 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में किया था. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 13वें दिन भी 2 करोड़ 35 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए.
हालांकि फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी कम है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छी खासी गिरावट कल के मुकाबले आज देखने को मिल चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने 14वें दिन लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपये इंडिया से कमा रही है.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 6
इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का शुरुआती दो हफ्तों के अंदर यानी कि 14 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 112 करोड़ 34 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 134 करोड़ 52 लाख रूपये रहा. वहीं फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ 84 लाख रूपये का हुआ है. यानी कि इस फिल्म ने दो हफ्तों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 155 करोड़ 36 लाख रूपये का किया है.
जैसे कि मैं आपको बताया कि इस फिल्म का बजट 95 करोड़ रूपये है और फिल्म ने दुनिया भर में 150 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई की। यानी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म साबित रही. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




