Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: आज हम बात करने वाले हैं. इस हफ्ते रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म अखंडा 2 तांडवम के बारे में, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है बोयापति श्रीनू ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं नंदमुरी बाला कृष्णा और उनके साथ में है आदि संयुक्ता मेनन, हर्षाली मल्होत्रा, कबीर दुहान सिंह.
अब आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट है 200 करोड़ रूपये और इस मूवी को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांच भाषाओं में दुनिया भर में लगभग 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था. वैसे तो फिल्म पूरी तरह से रिलीज हुई थी शुक्रवार लेकिन एक दिन पहले इस फिल्म के पेड प्रीमियर शोज़ रखे गए थे तेलुगु वर्जन में, जहां पर फिल्म ने एक डीसेंट शुरुआत की थी.
हालांकि आपको बता दें कि अखंडा 2 के फर्स्ट डे कलेक्शन तो लाजवाब रहे. साथ ही साथ इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर उतना बड़ा ड्रॉप नहीं दिखाया, जितना हमने सोचा था और फिल्म के सेकंड डे के कलेक्शन भी ठीक-ठाक निकल कर आए. वहीं तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई में फिर से एक ग्रोथ आ चुकी है.

तो बात कर ली जाए अखंडा 2 के तीन दिनों के सभी भाषाओं की टोटल कलेक्शन के बारे में. तो आपको बता दें नंदमुरी बालाकृष्णन सर की फिल्म अखंडा 2 ने पहले दिन 30 करोड़ 50 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. जिसमें इस फिल्म के जो पेड प्रीमियर शोज़ की कमाई है वो भी जुड़ी हुई है. अब आपको बता दें कि दूसरे दिन हम सबको लगा था कि फिल्म 13 या 14 करोड़ कमाएगी.
लेकिन उससे बेहतर परफॉर्म इस फिल्म ने सेकंड डे किया और इस फिल्म के सभी भाषाओं में दूसरे दिन 16 करोड़ 57 लाख रूपये इंडिया नेट कलेक्शन रहा. बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है, वो दूसरे दिन के मुकाबले तो थोड़ी बेहतर है. लेकिन फर्स्ट डे के मुकाबले थोड़ी कम है.
साथ ही साथ आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी यहां पर तीसरे दिन जो ग्रोथ देखने को मिली है, वह सेकंड डे के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक यहां पर अखंडा 2 अपने तीसरे दिन 18 करोड़ 25 लाख रूपये इंडियन मार्केट में ऑल लैंग्वेज से कमा रही है और इसी के साथ अखंडा 2 का शुरुआती तीन दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 65 करोड़ 32 लाख रूपये का हो रहा है.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 2
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 78 करोड़ 21 लाख रूपये रहा. बता दें फिल्म ने विदेशों में भी काफी बढ़िया कमाई की जी हां अखंडा 2 का अब तक का जो ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन है वो 19 करोड़ 47 लाख रूपये का हो चुका है. इसी के साथ अखंडा 2 का 3 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 97 करोड़ 68 लाख का हो चुका है.
तो फिल्म ने तीन दिनों में तो 97 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की और एक तरह से देखा जाए तो ठीक-ठाक कलेक्शन रहे. अब कल है मंडे कल से टिकट रेंट्स कम हो जाएंगे. साथ ही साथ वर्किंग डेज भी शुरू होंगे, तो देखते हैं कि कल से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का होल्ड बनाकर रखती है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पानी के लिये हमे फॉलो करें.




