Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 3: आज हम बात करेंगे इस हफ्ते रिलीज हुई बाकी फिल्मों की टोटल कमाई के बारे में तो बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अनुकल्प गोस्वामी ने और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं कपिल शर्मा, वरीना हुसैन, मनजोत सिंह और उनके साथ में है पारुल गुलाटी, आयशा खान और त्रिडा चौधरी.
अब आपको बता दें कि कपिल शर्मा की इस फिल्म का बजट 50 करोड़ रूपये है. लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडी शुरुआत की. जी हां फिल्म के फ्राइडे के कलेक्शन तो कम रहे लेकिन सैटरडे और संडे हल्कीफुल्की ग्रोथ देखने को मिली. लेकिन उतनी ज्यादा नहीं जितना कि इस फिल्म का बजट है, तो अगर बात कर ली जाए किस-किस को प्यार करूं 2 के अब तक के यानी कि तीन दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.

तो आपको बता दें कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 ने रिलीज होते ही पहले दिन 2 करोड़ 12 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. वहीं सैटर डे के दिन हल्की सी ग्रोथ आई और फिल्म ने दूसरे दिन 2 करोड़ 53 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमाये. हालांकि बात कर ली जाए आज की तो आपको बता दें कि फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो पहले और दूसरे दिन से थोड़ी बेहतर है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में भी हल्काफुल्का ग्रोथ देखने को मिल चुका है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक किस-किस को प्यार करूं 2 अपने तीसरे दिन 2 करोड़ 80 लाख इंडिया में कमा रही है. और इसी के साथ किस-किस को प्यार करूं 2 का शुरुआती तीन दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 7 करोड़ 45 लाख का हो रहा है.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 2
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 8 करोड़ 92 लाख रूपये रहा. बता दूं फिल्म ने विदेशों में भी कोई खास कमाई नहीं की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 2 करोड़ 48 लाख रूपये का ही रहा. यानी कि फिल्म का तीन दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 11 करोड़ 40 लाख का हो चुका है. तो तीन दिनों तक तो फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला.
अब कल है मंडे वर्किंग डेज शुरू हो जाएंगे, तो देखते हैं कि कल से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




