Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 4: आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में टीवी जगत के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म किस-किस को प्यार करूं टू, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अनुकल्प गोस्वामी ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है अब्बास मस्तान, बताना चाहूंगी इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ में वरीना हुसैन, मनजोत सिंह, पारुल गुलाटी, आयशा खान, त्रिडा चौधरी हमें देखने को मिल रहे हैं.
50 करोड़ के बजट में बनी कपिल शर्मा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की. वहीं वीकेंड में भी इस फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ा ग्रोथ देखने को नहीं मिला. लेकिन मंडे आते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है.
जी हां आपको बता दें कि यहां पर कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 का जो अब तक का कलेक्शन है उसे देखकर लगता है कि जितना इस फिल्म का बजट है ना उससे आधी कमाई भी ये फिल्म दुनिया भर में लाइफटाइम में नहीं कर पाएगी. वैसे अगर बात करें किस-किस को प्यार करूं 2 के अब तक के यानी कि चार दिनों की टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.

तो आपको बता दें कि कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 ने शुरुआती 2 दिनों के अंदर 4 करोड़ 53 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं संडे के दिन इस फिल्म की कमाई में हल्की-फुल्की ग्रोथ आई थी और इस फिल्म ने तीसरे दिन 2 करोड़ 85 लाख रूपये इंडिया में कमाए.
हालांकि बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि आज मंडे से वर्किंग डेज शुरू हो चुके हैं. साथ ही साथ इस फिल्म के जो टिकट रेट्स थे वो भी कम कर दिए गए हैं, और कहीं ना कहीं फिल्म को आज जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो पिछले तीन दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा डाउन हो चुकी है मॉर्निंग शोज़ में. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में भी बड़ी गिरावट आ चुकी है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक किस-किस को प्यार करूं 2 अपने चौथे दिन 1 करोड़ 25 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है. इसी के साथ इस फिल्म का शुरुआती चार दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 8 करोड़ 63 लाख का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ 32 लाख रूपये रहा.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 2
बताना चाहूंगी इस फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड कलेक्शन है वो 12 करोड़ 81 लाख रूपये का हो चुका है. जी हां दोस्तों चार दिनों में इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन सिर्फ 12 करोड़ 81 लाख रूपये का हो रहा है.
जबकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करना है जो कि अब पूरी तरह से इंपॉसिबल लग रहा है. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




