Dhurandhar Box Office Collection Day 11: धुरंधर फिल्म इंडियन सिनेमा के सभी रिकॉर्ड नहीं तोड़ देगी जब तक यह रुकने वाली नहीं है. जी हां ऑलरेडी इस फिल्म ने दुनिया भर में 550 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कमाई पहले ही कर ली थी. लेकिन अभी भी इस फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन तेज रफ्तार से आगे बढ़ते जा रहे हैं और बहुत ही जल्द इस फिल्म की कमाई दुनिया भर में 1000 करोड़ के आंकड़े को भी पार करने वाली है.
इस वक्त धुरंधर फिल्म की कमाई जंगल में लगी आग की तरह दिन पे दिन बढ़ती ही जा रही है. यहां तक कि दोस्तों इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा की जो बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं जैसे कि पुष्पा 2 साथ में छावा, स्त्री 2 और एनिमल इन सब से भी कहीं ज्यादा बेहतर कमाई अपने दूसरे वीकेंड में की है.
और ये फिल्म वीक डेज में भी जिस तरह का होल्ड बनाकर रखी है, इसे देखकर क्लियर बात साबित होती है कि अब यह फिल्म 2026 तक चलती रहेगी. जी हां वैसे अगले हफ्ते हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म अवतार रिलीज हो रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि अवतार से भी इस फिल्म को ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला और ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी धमाकेदार कलेक्शन करेगी.
क्योंकि इस फिल्म ने ऑलरेडी अपने पहले हफ्ते से ज्यादा कमाई दूसरे हफ्ते में करती जा रही है. जिससे साबित हो जाता है कि इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बीच में दिन पे दिन बढ़ रहा है ना कि कम हो रहा है. जबकि आप सबको पता है कि बॉलीवुड हो या साउथ की फिल्में हो पहले हफ्ते में जहां ज्यादा कमाई करती है लेकिन उनका कलेक्शन दूसरे हफ्ते में कम हो ही जाता है.

लेकिन यहां पर धुरंधर के साथ में थोड़ा उल्टा है. फिल्म के पहले हफ्ते से ज्यादा कलेक्शन दूसरे हफ्ते हो रहे हैं. और ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में ये फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा तो पार करेगी. साथ ही साथ ऐसा भी लगता है कि शायद आने वाले समय में धुरंधर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और ट्रिपल आर का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 1200, 1250 करोड़ का, वो भी क्रॉस कर सकती है.
तो जब पहला पार्ट धुरंधर का इतना धमाकेदार कमाई कर रहा है तो जब इसका पार्ट टू मार्च 2026 में रिलीज होगा तो वह बॉक्स ऑफिस को किस तरह से फाड़ के रखेगा. फिल्म धुरंधर, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं ज्योति देश पांडे और लोकेश धर ने.
वहीं इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह के अलावा हमें देखने को मिल रहे हैं बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज जैसे कि संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल. आपको बताना चाहूंगी फिल्म का बजट तो 280 करोड़ रूपये का है लेकिन ये फिल्म दुनिया भर में जो कलेक्शन कर रही है वो पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर है.
जी हां बहुत ही जल्द ये फिल्म इंडियन सिनेमा की जो बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं जैसे कि पठान, जवान, एनिमल, गदर 2 इन सबके लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्रॉस करके हिंदुस्तान की या यूं कहें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है. क्योंकि फिल्म के कलेक्शन अभी तक बिल्कुल डाउन नहीं हुए और जितनी बढ़िया कमाई इस फिल्म ने पहले दिन की थी उतने ही शानदार कलेक्शन ये फिल्म आज भी करती जा रही है.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 2
वैसे आपको बता दें धुरंधर फिल्म को सिनेमाघरों में अब हो चुके हैं 11 दिन, और बात करें इस फिल्म के 11 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में. आपको बता दूं रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने अपने दूसरे शनिवार तक ही इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था.
जी हाँ इस फिल्म ने शुरुआती 9 दिनों के अंदर ही 306 करोड़ 40 लाख रूपये इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं आपको बता दें कि इस फिल्म ने अपने दूसरे रविवार तो बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से फाड़ के रख दिया. जी हां आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन से लगाकर नौवें दिन तक जितनी कमाई की थी, उससे भी कहीं ज्यादा बेहतर कलेक्शन इस फिल्म के दूसरे संडे यानी कि 10वें दिन निकल कर आए और इस फिल्म ने 10वें दिन 62 करोड़ 75 लाख इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए.
लेकिन बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि आज है मंडे. आज से इस फिल्म के जो टिकट रेट्स है वो थोड़े कम हो चुके हैं. वहीं आज से जो वर्किंग डेज है वो भी शुरू हो चुके हैं और बाकी बॉलीवुड की फिल्में जो है वो मंडे के बाद बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से नीचे आ जाती है.
लेकिन यहां पर धुरंधर फिल्म को आज भी जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली, वो पूरी तरह से कमाल की है. साथ ही साथ आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी काफी शानदार हो चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने दूसरे सोमवार यानी कि 11वें दिन लगभग 26 करोड़ 50 लाख इंडियन मार्केट में कमा रही है.
और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 11 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 395 करोड़ 65 लाख रूपये का हो चुका है. जबकि फिल्म का अब तक का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 473 करोड़ 58 लाख रूपये का हुआ है. बताना चाहूंगी इस फिल्म ने विदेशों में भी पूरी तरह से धमाकेदार कमाई की है. जी हां आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म विदेशों में 100 करोड़ से भी कहीं ज्यादा कमा चुकी है. इस फिल्म का अब तक का जो ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन है वो 112 करोड़ 50 लाख का हो चुका है.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 4
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 11 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 586 करोड़ 8 लाख रूपये का हो रहा है. तो ये फिल्म अब तक तो दुनिया भर में 586 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और इतना पक्का है कि कल यानी कि 12वें दिन ये फिल्म दुनिया भर में 600 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी होगी. लेकिन देखना ये है कि 600 करोड़ रूपये से आगे क्या ये फिल्म 800 या 900 करोड़ रूपये पे रुकती है या फिर 1000 करोड़ रूपये से भी आगे जाएगी.
वैसे मुझे तो पूरा भरोसा है कि यहां पर धुरंधर फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ के आंकड़े को जरूर पार करेगा. बाकी आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




