Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 6 | किस किस को प्यार करूँ 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Wednesday, December 17, 2025 9:20 AM

Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 6
Google News
Follow Us

Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 6: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 के 6 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अनुकल्प गोस्वामी ने.

फिल्म के प्रोड्यूसर है अब्बास मस्तान. इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ में वरीना हुसैन, मजोत सिंह, पारुल गुलाटी, आयशा खान और त्रिडा चौधरी हमें देखने को मिल रहे हैं. 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कम शुरुआत ली थी. लेकिन लग रहा था कि फिल्म अच्छी है. लोगों के रिव्यूज पॉजिटिव मिले हैं.

तो शायद ये फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी कमाई कर जाएगी. लेकिन कहीं ना कहीं यहां पर धुरंधर के आंधी के सामने किस-किस को प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी पीछे रह गई. जी हां अगर बात करें इस फिल्म के अब तक के यानी कि 6 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 ने शुरुआती चार दिनों में 8 करोड़ 15 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 6
Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 6

वहीं इस फिल्म ने मंगलवार यानी कि पांचवें दिन 1 करोड़ 13 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए. हालांकि इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है ये कल के मुकाबले हल्की सी ज्यादा है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी थोड़ा बहुत ग्रोथ देखने को मिला है.

तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक किस-किस को प्यार करूं 2 अपने छठे दिन 1 करोड़ 25 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है. इसी के साथ किस-किस को प्यार करूं 2 का शुरुआती 6 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 10 करोड़ 53 लाख रूपये का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 12 करोड़ 61 लाख रूपये हुआ है.

Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 4

बता दें फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड कलेक्शन है वो 15 करोड़ 9 लाख रूपये का हुआ है, तो जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट है 50 करोड़ रूपये का, तो इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70-80 करोड़ कमाने थे.

लेकिन अब तो वह पूरी तरह से नामुमकिन लग रहा है. हालांकि देखना यह है कि इस फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो आखिर कहां तक जाता है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment