Akhanda 2 Box Office Collection Day 6 | अखंडा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Wednesday, December 17, 2025 9:29 AM

Akhanda 2 Box Office Collection Day 6
Google News
Follow Us

Akhanda 2 Box Office Collection Day 6: आज हम बात करेंगे पैन इंडिया फिल्म अखंडा 2 के के 6 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो एक्शन ड्रामा फिल्म अखंडा 2 तांडवम जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है बोयापति श्रीनू ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में है नंदमूरी बाला कृष्णा. उनके साथ में है आधी और संयुक्ता मेनन.

आपको बताना चाहूंगी इस फिल्म के रिलीज़ होने के पहले लगा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 की तरह एक बड़ी ब्लॉकबस्टर रहेगी. लेकिन यहां पर अखंडा 2 के रिलीज़ डेट को एक हफ्ते पोस्टपोन कर दिया था. जिसके चलते कहीं ना कहीं इस मूवी का जो बज है वो थोड़ा ठंडा हो चुका था.

लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई फिल्म ने रिलीज होते ही अपनी ओरिजिनल लैंग्वेज यानी कि तेलुगु में तो धमाकेदार कमाई की. लेकिन बाकी डब भाषाओं में जैसे कि हिंदी, मलयालम, कन्नडा और तमिल में इस फिल्म के कलेक्शन कोई खास नहीं रहे. हालांकि आपको बता दें कि अब इस फिल्म की जो कमाई है वो तेलुगु में भी काफी ज्यादा डाउन हो चुकी है.

Akhanda 2 Box Office Collection Day 6
Akhanda 2 Box Office Collection Day 6

जी हां आपको बता दें कि अखंडा 2 तांडव जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांच भाषाओं में 12 दिसंबर को रिलीज़ किया था और इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब 6 दिन हो चुके हैं. बात करें इस फिल्म के 6 दिनों के टोटल कलेक्शन के बारे में, आपको बता दें नंदमुरी बाला कृष्णा सर की फिल्म अखंडा 2 ने शुरुआती 4 दिनों के अंदर 68 करोड़ 35 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन ऑल लैंग्वेज से किया था.

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि पांचवें दिन भी 4 करोड़ 83 लाख की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की तो फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी कम हो चुकी है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छा खासा ड्रॉप देखने को मिल रहा है.

Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 4

तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अखंडा 2 अपने छठे दिन 4 करोड़25 लाख इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में कमा रही है, और इसी के साथ अखंडा 2 का शुरुआती 6 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 77 करोड़ 43 लाख का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ 68 लाख रूपये रहा. बता दूं फिल्म ने अब तक दुनिया भर में यानी कि वर्ल्ड वाइड मार्केट में 112 करोड़ 15 लाख रूपये कमा लिए हैं.

तो जहां इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रूपये है उस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कम कमाई की है. अब देखते हैं कहां तक इस फिल्म के कलेक्शन जाते हैं और क्या यह फिल्म अपने बजट इतना कलेक्शन भी कर पाती है या नहीं. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment