Akhanda 2 Box Office Collection Day 9: आज हम बात करेंगे पिछले हफ्ते रिलीज हुई अखंडा 2 के भी 9 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो बोयापति श्रीनु के डायरेक्शन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म अखंडा 2 तांडवम जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में नंदमूर बाला कृष्णा और साथ में आदेश संयुक्ता मेनन हर्षाली मल्होत्रा देखने को मिल रहे हैं.
अब दोस्तों आपको बता दें कि अंडा 2 जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांच भाषाओं में पिछले हफ्ते रिलीज़ किया था और फिल्म ने रिलीज़ होते ही पहले दिन तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली थी. लेकिन फिल्म को जो रिव्यूज मिले वो उतने अच्छे नहीं रहे, जिसके चलते ओपनिंग डे के बाद इस फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन डाउन होते चले गए.
लेकिन जैसे तैसे फिल्म ने पहले हफ्ते में दुनिया भर के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था. लेकिन जैसे ही इस फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ नई-नई साउथ की फिल्में आ गई, ऊपर से हॉलीवुड की भी एक बड़ी फिल्म रिलीज हो गई जिसके चलते यहां पर अखंडा 2 तांडवम के दूसरे हफ्ते की जो स्क्रीन्स है वो काफी कम कर दी गई है.

और कम स्क्रीन्स होने की वजह से ही इस फिल्म के कलेक्शन दूसरे वीक में अब काफी नीचे आ चुके हैं. हालांकि बात करें इस वक्त अखंडा 2 तांडवम के अब तक के यानी कि 9 दिनों के सभी भाषाओं के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, आपको बता दें नंदमुरी बालाकृष्णा सर की फिल्म अखंडा 2 तांडवम ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा यानी कि सभी भाषाओं में पहले हफ्ते के अंदर यानी कि सात दिनों में 79 करोड़ 53 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.
वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी कि आठवें दिन 1 करोड़ 94 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऑल लैंग्वेज से कमाए. हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो मॉर्निंग शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी सी बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी सैटर डे होने की वजह से हल्काफुल्का ग्रोथ देखने को मिल चुका है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अखंडा 2 अपने 9वें दिन 2 करोड़ 25 लाख रूपये इंडिया में कमा रही है. इसी के साथ अखंडा 2 का शुरुआती 9 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 83 करोड़ 72 लाख रूपये का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ 3 लाख रूपये हुआ हैं.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 16
बता दूं फिल्म का 9 दिनों के अंदर जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 119 करोड़ 50 लाख का हो चुका है, तो फिल्म का बजट जहां 200 करोड़ रूपये है और ये फिल्म दुनिया भर में अब तक लगभग 119 करोड़ रूपये से ज्यादा कमा चुकी है तो फिल्म को हिट होने के लिए अभी तो और भी ज्यादा कमाई करनी होगी जो कि पूरी तरह से मुश्किल लगता है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




