Avatar 3 Box Office Collection Day 2 | अवतार 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Saturday, December 20, 2025 9:20 AM

Avatar 3 Box Office Collection Day 2
Google News
Follow Us

Avatar 3 Box Office Collection Day 2: आज हम बात करने वाले हैं अवतार 3 के दो दिनों के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड की वन ऑफ द बिगेस्ट फिल्म अवतार 3 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा और इंग्लिश टोटल छह भाषाओं में हिंदुस्तान में 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है.

जेम्स कैमरन के डायरेक्शन में बनी एक्शन एडवेंचर सफाई फेंटसी फिल्म अवतार 3 जिस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही बड़ी-बड़ी फिल्मों का कंपटीशन देखने को मिला. जी हां आपको बता दें कि यहां पर अवतार 3 को तीसरे हफ्ते में भी धुरंधर फिल्म कड़ी टक्कर दे रही है. जिसके चलते इस फिल्म के हिंदी कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल नहीं आया.

वहीं साउथ लैंग्वेजेस में भी नई-नई फिल्में आ गई, जिसके चलते इस हफ्ते अवतार 3 को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नडा यानी कि जो बाकी स्टेट्स थी वहां पर भी बड़ा कंप्टीशन देखने को मिला. इसके बावजूद भी इस फिल्म ने पहले दिन जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई की वो काफी बढ़िया निकल कर आई.

लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में जो बड़ी ग्रोथ आनी थी वह नहीं आई. जी हां अगर बात करें यहां पर अवतार 3 के शुरुआती दो दिनों के सभी भाषाओं के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की, तो सबसे पहले आपको बता कर लेते हैं इस फिल्म के इंडिया के कलेक्शन, उसके बाद जानेंगे इस फिल्म की वर्ल्ड वाइड टोटल कमाई जानेंगे.

Avatar 3 Box Office Collection Day 2
Avatar 3 Box Office Collection Day 2

आपको बता दें अवतार 3 ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा और इंग्लिश यानी कि सभी भाषाओं में फर्स्ट डे इंडिया नेट कलेक्शन 23 करोड़ 75 लाख रूपये का किया. लेकिन बात की जाए सेकंड डे की तो आपको बता दें कि सेकंड डे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हो कोई भी फिल्म अगर फ्राइडे रिलीज होती है, तो सेकंड डे यानी कि सैटरडे उसके कलेक्शन में ग्रोथ देखने को मिल जाती है.

लेकिन यहां पर अवतार 3 को जो रिव्यूज मिले हैं वह एक तरह से मिक्स है. ऊपर से बहुत सारी इंडियन फिल्मों का कंप्टीशन होने की वजह से दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में कोई भी ग्रोथ तो नहीं आई बल्कि इस फिल्म के कलेक्शन दूसरे दिन हल्के से ड्रॉप हो चुके हैं. जी हां इस फिल्म को जो दूसरे दिन मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली वो पहले दिन से भी थोड़ी कम है.

लेकिन सैटरडे यानी कि हाफ हॉलिडे है जिसके चलते आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की जो इस फिल्म की सेकंड डे की बुकिंग है वो पहले दिन के मुकाबले थोड़ी सी ज्यादा है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अवतार 3 अपने दूसरे दिन 21 करोड़ 50 लाख रूपये इंडिया में कमा रही है.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 16

इसी के साथ अवतार 3 का शुरुआती दो दिनों के अंदर इंडिया नेट कलेक्शन 45 करोड़ 25 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 54 करोड़ 30 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी हॉलीवुड की वेबसाइट्स के मुताबिक ये फिल्म वर्ल्ड वाइड मार्केट में 210 मिलियन डॉलर दो दिनों में कमा रही है. यानी कि यहां पर अवतार 3 का शुरुआती दो दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन इंडियन रूपीस के हिसाब से 1850 करोड़ होता है, तो दो दिनों में तो इस फिल्म का कलेक्शन काफी जबरदस्त है.

अब कल है संडे और पूरी उम्मीदें हैं कि कल इस फिल्म की जो कमाई है वर्ल्ड वाइड मार्केट में पहले और दूसरे दिन के मुकाबले भी काफी ज्यादा होगी. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment