Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक को आज बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे हो रहे हैं और ये फिल्म अपने 5 दिनों में काफी अच्छा कलेक्शन कर चुकी है तो आज हम बात करेंगे फिल्म बाहुबली द एपिक के 5 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो एसएस राजामौली सर के डायरेक्शन में बनी एक्शन ड्रामा फेंटसी फिल्म बाहुबली द एपिक जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास उनके साथ में है राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, नसार और सत्यराज.
आपको बता दें 2015 और 2017 में बाहुबली 1 और बाहुबली 2 रिलीज हुई जिस फिल्म को अब लगभग 10 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में इस फिल्म को इस हफ्ते फिर से रिलीज किया गया था बाहुबली द एपिक के नाम से जहां पर फिल्म के दोनों पार्ट्स को मर्ज किया था और यह फिल्म लगभग 3 घंटे 45 मिनट के तैयार हुई थी. अब सबको लगा था कि बाहुबली ऑलरेडी लोगों ने टीवी पर और ओटीटी पर कब कई बार देख ली है तो क्या ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 साल बाद कोई कमाई कर पाएगी.
लेकिन आपको बता दें कि यहां पर बाहुबली सीरीज के चाहने वालों की कमी नहीं है क्योंकि यह फिल्म भले ही फिर से रिलीज हुई है लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की है वो पूरी तरह से कमाल की है. जी हां आपको बता दें कि बाहुबली द एपिक को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांच भाषाओं में दुनिया भर में 2000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया था और रिलीज होते ही फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्ड वाइड मार्केट में धमाकेदार कमाई की.

इसके बाद फिल्म के जो कलेक्शन है वो धीरे-धीरे अब कम होते जा रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब 5 दिन हो चुके हैं. अगर बात करें बाहुबली द एपिक के सभी भाषाओं की पांच दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो इंडियाज बिगेस्ट सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक ने शुरुआती तीन दिनों में 24 करोड़ 51 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से किया था.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3
वहीं मंडे के दिन इस फिल्म की कमाई में एक बड़ा ड्रॉप देखने को मिला और फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 2 करोड़ 73 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं से की. बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो मॉर्निंग शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो हिंदी मार्केट में ठीक-ठाक है. वहीं तेलुगु में भी डिसेंट है. लेकिन तमिलनाडु, कर्नाटका और साथ ही साथ केरला में आज इस फिल्म के मॉर्निंग वाले शोज़ पूरी तरह से डिसेंट से भी नीचे शुरू हो गये.
जिसकी वजह से ही आज इस फिल्म का जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कल के मुकाबले और भी ज्यादा डाउन हो रहा है. जी हां जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक बाहुबली द एपिक अपने 5वें दिन लगभग 2 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं से कर रही है, और इसी के साथ बाहुबली द एपिक का शुरुआती 5 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 29 करोड़ 74 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 35 करोड़ 61 लाख रूपये हो रहा है.
बताना चाहूंगी फिल्म ने विदेशों में भी काफी तगड़ी कमाई की है. आपको बता दें कि बाहुबली द एपिक ने अब तक ओवरसीज मार्केट में 13 करोड़ 92 लाख रूपये कमा लिए हैं. इसी के साथ बाहुबली द एपिक का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 49 करोड़ 53 लाख रूपये का हो रहा है। जी हां यह फिल्म दुनिया भर में लगभग 50 करोड़ रूपये के आंकड़े के करीब आ चुकी है.
अब देखते हैं कि आने वाले दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन और कहां तक जाते हैं। क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी या फिर उससे पहले ही सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी. वैसे आपको क्या लगता है बाहुबली द एपिक का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




