De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 21 | दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Thursday, December 4, 2025 10:13 AM

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 21
Google News
Follow Us

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 21: आज हम बात करने वाले हैं सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के तीन हफ्तों के टोटल फाइनल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 के बारे में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया था अंशुल शर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार और लव रंजन.

इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिले थे सुपरस्टार अजय देवगन, आर माधवन, राकुल प्रीत सिंह, मिजान जाफरी, जावेद जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता. 100 करोड़ के बजट में बनी दे दे प्यार दे 2 को रिलीज किया था 14 नवंबर को और फिल्म ने रिलीज होते ही पहले हफ्ते में बढ़िया कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन थोड़े कम रहे.

लेकिन जैसे ही इस फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ था. बॉलीवुड की तरफ से बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हो गई जिसके चलते इस फिल्म के पास तीसरे हफ्ते में काफी कम स्क्रीन्स बची थी, फिर भी फिल्म ने तीसरे हफ्ते में एक तरह से ठीक-ठाक कलेक्शन किए. हालांकि आपको बता दें कि इस फिल्म को जितनी भी कमाई करनी थी अब तक यह फिल्म कर चुकी है क्योंकि कल से बॉलीवुड की दो बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हो जाएगी, तो यह फिल्म कंप्लीटली सिनेमाघरों से बाहर कर दी जाएगी.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 21
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 21

तो अगर बात करें यहां पर दे दे प्यार दे 2 के अब तक के और फाइनल टोटल कलेक्शन के बारे में. तो आपको बता दें कि सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने अपने पहले हफ्ते के अंदर 56 करोड़ 32 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 23 करोड़ 74 लाख रूपये कमाए थे. और इस फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में 5 करोड़ 41 लाख रूपये  की कमाई इंडिया में की थी.

इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 21 दिनों में यानी कि तीन हफ्तों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 85 करोड़ 47 लाख का हुआ है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 102 करोड़ 35 लाख रूपये रहा.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4

विदेशों में भी फिल्म की कमाई एक तरह से बढ़िया रही और इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 23 करोड़ 65 लाख रूपये कमाए. इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का जो टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन है वो 126 करोड़ रूपये का रहा. तो फिल्म का बजट तो 100 करोड़ था लेकिन इस फिल्म के थिएटरिकल राइट्स 60 से 65 करोड़ में बिके थे.

उस हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक डीसेंट कमाई की. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment