Dhurandhar Advance Booking Collection: आज हम बात करेंगे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में तो आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिलेंगे रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल.
अब आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म रिलीज होने वाली है 5 दिसंबर को, यानी कि इस शुक्रवार और फिल्म के रिलीज में समय बचा है सिर्फ 5 दिनों का. ऐसे में फिल्म की जो एडवांस बुकिंग है वो फाइनली दुनिया भर में शुरू हो चुकी है और इस फिल्म को बुकिंग शुरू होते ही जो रिस्पांस मिला है वो पूरी तरह से कमाल का है.
जी हां लग रहा है कि ये फिल्म बॉलीवुड के लिए इस साल की आखिरी ब्लॉकबस्टर साबित रहेगी, क्योंकि एडवांस बुकिंग में ही फिल्म को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है. अब अगर फिल्म अच्छी हुई लोगों के रिव्यूज अच्छे निकल कर आए तो शायद यह फिल्म रणवीर सिंह के लिए एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है. हालांकि इस वक्त अगर बात करें धुरंधर फिल्म के वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में.

तो आपको बता दें कि रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर की शुक्रवार यानी कि ओपनिंग डे फर्स्ट डे की जो एडवांस बुकिंग है वो 3 करोड़ 64 लाख रूपये की इंडिया में हो चुकी है ब्लॉक्ड सीट के साथ में. वहीं शनिवार यानी कि दूसरे दिन की बुकिंग 87 लाख रूपये की हो चुकी है.
वहीं रविवार यानी कि तीसरे दिन की बुकिंग 1 करोड़ 21 लाख रूपये यानी कि यहां पर धुरंधर फिल्म के शुक्रवार, शनिवार, रविवार शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड की बुकिंग इंडिया में ही 5 करोड़ 72 लाख की हो गई है. जबकि इस फिल्म की जो विदेशी बुकिंग है वो भी ठीक-ठाक है और फिल्म के फर्स्ट वीकेंड की ओवरसीज़ बुकिंग 2 करोड़ 11 लाख रूपये हो चुकी है.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का जो फर्स्ट वीकेंड वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 8 करोड़ 3 लाख रूपये का हो चुका है, तो फिल्म को रिलीज होने में अभी भी 5 दिन का समय बाकी है. लेकिन इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में अभी से ही काफी शानदार कमाई कर ली है.
अब देखते हैं जब ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, तो फिल्म को पहले दिन कितनी बड़ी ओपनिंग मिलती है और क्या ये फिल्म इस साल की एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर बन पाती है या नहीं. वैसे आप इस फिल्म को लेकर कितने एक्साइटेड हैं हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




