:Dhurandhar Box Office Collection Day 12: धुरंधर फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ कमाई ने इंडियन सिनेमा के जितने भी बड़ी-बड़ी फिल्में हैं सबको धूल चटा दी. यहां तक कि पुष्पा 2 से भी कहीं ज्यादा कलेक्शन इस वक्त धुरंधर फिल्म दिन पे दिन करती जा रही है. और जिस तरह यह फिल्म ट्रेंड कर रही है उसे देखकर तो यही कहूंगी कि अब यह मूवी रुकने वाली नहीं और शायद एक महीने तक इस फिल्म के कलेक्शन इसी तरह से रिकॉर्ड तोड़ आते रहेंगे.
अगर बात करें धुरंधर फिल्म के 12 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में तो आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी.
आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 280 करोड़ रूपये का है. लेकिन इस फिल्म ने दुनिया भर में जो कमाई की है वो इसके बजट से भी दुगनी से ज्यादा हो चुकी है. हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि इस फिल्म का बजट 280 करोड़ रूपये पार्ट टू का भी मिलाकर है, तो दोनों पार्ट्स के बजट से दुगनी कमाई तो इसी फिल्म ने कर ली है, अब जब पार्ट टू आएगा वह तो बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से फाड़ के रख देने वाला है.
लेकिन इस वक्त तो धुरंधर का पूरी दुनिया में जलवा चल रहा है. मतलब कि बॉलीवुड की किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की शानदार कमाई पहले कभी नहीं की जो कि इस वक्त धुरंधर कर रही है. बात करें कलेक्शन की तो रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती पहले हफ्ते के अंदर यानी कि 7 दिनों में 218 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

लेकिन हैरान करने वाली कमाई इस फिल्म ने सेकंड वीकेंड में की. जी हां इस फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी कि आठवें दिन 34 करोड़ 70 लाख कमाए, वहीं दूसरे शनिवार यानी कि नौवें दिन 53 करोड़ 70 लाख, और 10वें दिन 58 करोड़ 20 लाख रूपये कमाए.
इसी के साथ इस फिल्म के दूसरे शुक्रवार, शनिवार, रविवार यानी कि सेकंड वीकेंड का इंडिया नेट कलेक्शन 146 करोड़ 60 लाख का रहा, और इसी के साथ ये फिल्म दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है, जो रिकॉर्ड पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के नाम पे था.
जी हां आपको बता दें कि इससे पहले सबसे ज्यादा सेकंड वीक में पुष्पा 2 ने 128 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे नंबर पर थी छावा 19 करोड़ रूपये से ज्यादा, वहीं तीसरे पे थी स्त्री 2, 93 करोड़ से ज्यादा और चौथे पे आ चुकी है गदर 2 जिसने 90 करोड़ रूपये कमाए थे. तो यहां पर दूसरे वीकेंड की कमाई तो धुरंधर फिल्म की जो है वो इंडियन सिनेमा की पिछली सभी फिल्मों से कहीं ज्यादा है.
लेकिन इस वक्त अगर बात करें धुरंधर फिल्म के दूसरे सोमवार की कमाई के बारे में तो आपको बता दें कि इस फिल्म ने ऑलरेडी शुरुआती 10 दिनों के अंदर 364 करोड़ 60 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. लेकिन इस फिल्म ने अपने दूसरे मंडे यानी कि 11वें दिन भी 31 करोड़ 25 लाख रूपये का शानदार कलेक्शन किया. जितना हमने सोचा था ना उससे भी कहीं ज्यादा.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 4
लेकिन दोस्तों बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल से भी ज्यादा है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी फिल्म को अपने दूसरे मंगलवार दूसरे सोमवार से भी ज्यादा बढ़िया रिस्पांस देखने को मिला.
जी हां इस फिल्म के आज जो मॉर्निंग शोज़ की ऑक्यूपेंसी है वो मल्टीप्लेक्सेस हो या सिंगल स्क्रीन शो हो सभी जगह पर 70 से 75% की है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी पूरी तरह से ताबड़तोड़ हो चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 12वें दिन 32 करोड़ 50 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है.
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 12 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 428 करोड़ 35 लाख का हो रहा है. जी हां ये फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इस फिल्म का जो ग्रॉस कलेक्शन है इंडिया में वह भी 500 करोड़ रूपये से ज्यादा का हो चुका है.
जी हां इस फिल्म ने अभी तक इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ही 512 करोड़ 94 लाख रूपये का किया है. अब बात की जाए विदेशी कमाई की तो ये फिल्म जिस तरह से हिंदुस्तान में पहले दूसरे हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में कामयाब रही, उसी तरह इस फिल्म के विदेशी कलेक्शन भी अभी तक लाजवाब होते जा रहे हैं और इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 137 करोड़ रूपये से ज्यादा का किया है.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 11
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 12 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 650 करोड़ रूपये हो रहा है, तो फिल्म ने अभी तक तो बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर दिया और पूरा यकीन है कि जब तक इस फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा होगा, तब तक यह फिल्म दुनिया भर में 800 करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगी.
और बहुत ही जल्द इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ रूपये के आंकड़े को भी पार कर देगा. तो अब 100% कंफर्म हो चुका है कि धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई करेगी. लेकिन देखना ये है कि 1000 करोड़ से आगे इस फिल्म के कलेक्शन कहां तक जाते हैं?
क्या यह फिल्म 1100 करोड़ पे रुकेगी 1200 करोड़ पे? या फिर उससे भी कहीं ज्यादा कमाई करेगी? आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का लाइफट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




