Dhurandhar Box Office Collection Day 8 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Friday, December 12, 2025 3:37 PM

Dhurandhar Box Office Collection Day 8
Google News
Follow Us

Dhurandhar Box Office Collection Day 8: धुरंधर फिल्म को सिनेमाघरों में दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. लेकिन इस फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ कमाई अभी भी तेज रफ्तार से बढ़ती जा रही है. कमाल की बात तो यह है कि इस हफ्ते जो नई फिल्में रिलीज हुई है उन सभी फिल्मों का कलेक्शन अगर जोड़ दिया जाए तो उनसे भी कहीं ज्यादा कलेक्शन इस वक्त धुरंधर फिल्म के होते जा रहे हैं.

तो आज हम बात करेंगे धुरंधर फिल्म के आठ दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल देखने को मिल रहे हैं.

जैसे कि मैं आपको पहले ही बता चुकी हूं कि इस फिल्म का पार्ट वन जो सिनेमाघरों में चल रहा है. पार्ट टू जो कि अगले साल रिलीज होने वाला है। दोनों का टोटल बजट 280 करोड़ रूपये का है. लेकिन मैंने आपको कल ही बता दिया था कि फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर चुकी है, लेकिन अभी ये फिल्म रुकेगी नहीं और आने वाले दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन और भी कई गुना बढ़ने वाले हैं.

तो बिल्कुल वैसा ही होता हुआ दिख रहा है क्योंकि इस हफ्ते नई-नई फिल्में आ चुकी है, फिर भी धुरंधर सभी पर पूरी तरह से भारी है. तो अगर बात कर ली जाए धुरंधर फिल्म के अब तक के यानी कि आठ दिनों के टोटल कलेक्शन के बारे में, तो रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती 6 दिनों के अंदर ही 188 करोड़ 60 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

Dhurandhar Box Office Collection Day 8
Dhurandhar Box Office Collection Day 8

वहीं इस फिल्म ने अपने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ 32 लाख रूपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. जितना हमने सोचा था ना उससे भी कई करोड़ रूपये ज्यादा कलेक्शन. लेकिन बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और इस हफ्ते बॉलीवुड की तरफ से किस-किस को प्यार करूं 2, वहीं पैन इंडिया फिल्म अखंडा 2 भी रिलीज हो गई, जिसके चलते इस फिल्म की स्क्रीन जो है हिंदी मार्केट में तो कम कर दी गई है.

साथ ही साथ तेलुगु तमिलनाडु कर्नाटका जो बाकी स्टेट्स है वहां पर भी बाकी साउथ की फिल्में रिलीज होने से इस मूवी की स्क्रीन्स लगभग 50% कट कर दी गई है. उसके बावजूद भी इस फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार मॉर्निंग वाले शोज़ में धमाकेदार ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत की. वहीं आफ्टरनून इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी पूरी तरह से कमाल की है.

तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने आठवें दिन लगभग 24 करोड़ 50 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है, और इसी के साथ धुरंधर फिल्म शुरुआती आठ दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 241 करोड़ 42 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 289 करोड़ 37 लाख रूपये रहा.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 14

बताना चाहूंगी फिल्म ने विदेशों में भी काफी तगड़ी कमाई की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 68 करोड़ 24 लाख रूपये का अब तक हुआ है, यानी कि धुरंधर फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में 357 करोड़ 61 लाख रूपये की कमाई की. जी हां ये फिल्म शुरुआती 8 दिनों के अंदर दुनिया भर में 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

तो फिल्म ने अभी तक तो धमाकेदार कलेक्शन किए, आगे भी इस फिल्म की कमाई में एक बड़ा उछाल आने की उम्मीद है. क्योंकि कल है सैटरडे यानी कि हाफ हॉलिडे मिलेगा. परसों है संडे यानी कि फिर से एक बड़ा हॉलीडे मिलेगा. तो कल और परसों इस फिल्म के कलेक्शन में जो उछाल आएगा वो पूरी तरह से धमाकेदार होने वाला है.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 6

तो यहां पर ज्यादा से ज्यादा दो-तीन या चार दिनों में यह फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर देगी लेकिन देखना ये है कि 500 करोड़ के आगे ये फिल्म कहां तक जाती है. क्या ये फिल्म 6700 करोड़ पे रुकेगी या फिर 1000 करोड़ क्लब में भी एंट्री लेगी.

हालांकि मुझे पूरा भरोसा है कि इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन किसी भी हालत में दुनियाभर में अब 750 से 800 करोड़ रूपये के आसपास का रह सकता है.बाकी आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का लाइफट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा? 700 करोड़, 800 करोड़ या फिर 1000 करोड़ रूपये? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment