Masti 4 Box Office Collection Day 4 | मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Monday, November 24, 2025 12:00 PM

Masti 4 Box Office Collection Day 4
Google News
Follow Us

Masti 4 Box Office Collection Day 4: आज हम बात करने वाले हैं विवेक ओबेराय आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की फिल्म मस्ती 4 के 4 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म मस्ती 4, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है मिलाप जवेरी ने और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में विवेक ओबेराय, रितेश देशमुख, अफाब शिवदासानी देखने को मिल रहे हैं.

साथ ही साथ तुषार कपूर और अरशद वारसी भी नजर आए हैं. अब आपको बता दें कि यहां पर मस्ती 4 का बजट है 70 करोड़ रूपये का और इस फिल्म को दुनिया भर में 2500 स्क्रीन पर रिलीज़ किया था. अब मस्ती 4 एक बड़ी फ्रेंचाइजी है, जिसमें इस फिल्म का पार्ट वन तो हिट रहा था, पार्ट टू एक बड़ा ब्लॉकबस्टर रहा था. वैसे पार्ट थ्री पूरी तरह डिजास्टर साबित रही थी.

लेकिन फिर भी एक उम्मीद थी कि शायद मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी कमाई करेगी. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन पूरी तरह से निराश करने वाले कलेक्शन किए थे, उसके बाद वीकेंड में भी इस फिल्म की कमाई में कोई बड़ा ग्रोथ देखने को नहीं मिला. हालांकि यहां पर वर्किंग डे शुरू होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है.

Masti 4 Box Office Collection Day 4
Masti 4 Box Office Collection Day 4

जी हां मस्ती 4 को सिनेमाघरों में अब हो चुके हैं 4 दिन और बात करें इस फिल्म के 4 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें रितेश देशमुख आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेराय की फिल्म मस्ती 4 ने शुरुआती दो दिनों के अंदर 5 करोड़ 91 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था जो कि काफी कम कमाई थी.

लेकिन तीसरे दिन संडे था जिसके चलते इस फिल्म के कलेक्शन में एक डिसेंट ग्रोथ देखने को मिली थी और फिल्म ने अपने तीसरे दिन 3 करोड़ 62 लाख की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर ली थी. हालांकि बात करें आज की तो आज मंडे आते ही फिल्म के टिकट रेट्स कम हो चुके हैं और वर्किंग डेज शुरू होने की वजह से इस फिल्म के जो मॉर्निंग वाले शोज़ की ऑक्यूपेंसी है वो पहले दिन के मुकाबले ही काफी ज्यादा नीचे जा चुकी है.

Read Also: 120 Bahadur Box Office Collection Day 4

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी एक बड़ी गिरावट आ गई है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक मस्ती 4 फिल्म अपने चौथे दिन सिर्फ 1 करोड़ 35 लाख रूपये की कमाई इंडिया में कर रही है और इसी के साथ मस्ती 4 का शुरुआती चार दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 10 करोड़ 88 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 13 करोड़ 2 लाख रूपये रहा.

बता दें फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 15 करोड़ 34 लाख का हो रहा है, तो फिल्म का बजट 70 करोड़ और फिल्म 4 दिनों में सिर्फ लगभग 15.5 करोड़ रूपये के आसपास की ही कमाई कर पाई यानी कि अगर यह फिल्म आने वाले दिनों में बढ़िया होल्ड बनाकर नहीं रख पाई तो शायद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित रहेगी. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment