Tere Ishq Mein Advance Booking Collection: आज हम बात करने वाले हैं धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में तो ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने और फिल्म में हमें देखने को मिलेंगे धनुष और कृति सेनन.
आपको बता दें यहां पर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का टीजर हो या ट्रेलर हो, दोनों को पब्लिक की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था और कहीं ना कहीं इस फिल्म में हमें रंझना का टच देखने को मिलेगा, जिसके चलते इस फिल्म को लेकर जो ऑडियंस के बीच में एक्साइटमेंट है वो दिन पे दिन बढ़ती जा रही है.
जी हां आपको बता दें कि तेरे इश्क में फिल्म रिलीज होने वाली है अगले शुक्रवार यानी कि 28 नवंबर को और फिल्म को रिलीज होने में बाकी है सिर्फ 4 दिन. ऐसे में इस फिल्म की जो एडवांस बुकिंग है वो फाइनली शुरू हो चुकी है. जी हां तेरे इश्क में फिल्म की जो एडवांस बुकिंग है वो हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं की शुरू कर दी गई है और अच्छी बात यह है कि बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों में फिल्म ने बढ़िया कमाई भी कर ली.

जी हां आपको बता दें कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की जो इंडिया बुकिंग है वो हिंदी वर्शन की ही 1 करोड़ 87 लाख रुपये की हो चुकी है. वहीं फिल्म ने तमिल वर्जन से 1 करोड़ 19 लाख रुपये की बुकिंग की है. यानी कि यहां पर फिल्म की हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं की इंडिया बुकिंग लगभग 3 करोड़ 6 लाख रुपये की हो चुकी है.
बताना चाहूंगी फिल्म की विदेशों की बुकिंग तो 2 दिन पहले ही शुरू हुई थी और वहां पर भी फिल्म को एक तरह से डिसेंट रिस्पांस मिला. जी हां इस फिल्म की जो ओवरसीज बुकिंग है वो 1 करोड़ 54 लाख रुपये की हो चुकी है. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म की जो वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग है वो 4 करोड़ 64 लाख रुपये की हो चुकी है.
Read Also: 120 Bahadur Box Office Collection Day 4
तो फिल्म को रिलीज होने में अभी भी 4 दिन का पूरा समय बाकी है. लेकिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में अभी से ही दुनिया भर में 4.5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली. वैसे अब फिल्म के रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आएगी, इस फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में और भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.
हालांकि मुझे पूरा भरोसा है कि जब यह फिल्म अगले शुक्रवार रिलीज होगी, तो फिल्म के कलेक्शन हिंदी वर्शन में भी धमाकेदार रहेंगे. साथ ही साथ फिल्म तमिल वर्शन में भी एक तगड़ी कमाई कर सकती है. वैसे आप इस फिल्म को देखने के लिये कितने एक्साइटेड है? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




