Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 12 | तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Tuesday, December 9, 2025 11:33 AM

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 12
Google News
Follow Us

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 12: आज हम बात करेंगे पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में के अब तक के टोटल कमाई के बारे में, तोरोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं धनुष और कृति सेनन.

95 करोड़ के बजट में बनी तेरे इश्क में फिल्म का दूसरा हफ्ता चल रहा है और यह फिल्म धुरंधर जैसे एक बड़े तूफान के सामने भी डट कर खड़ी है. जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म को धुरंधर के सामने कम स्क्रीन मिल रही है. लेकिन इस फिल्म की जो कमाई है ना वो कम स्क्रीन्स पर भी एक तरह से देखा जाए तो काफी ज्यादा है.

मतलब कि इस फिल्म के दूसरे हफ्ते के हिसाब से इस फिल्म के कलेक्शन काफी बेहतर होते जा रहे हैं, और लगता है कि आने वाले समय में इस फिल्म का फाइनल कलेक्शन शायद धनुष के करियर का अब तक का हाईएस्ट होने वाला है. क्योंकि ऑलरेडी ये फिल्म दुनिया भर में 150 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब आ चुकी है.

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 12
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 12

जी हां आपको बता दें कि तेरे इश्क में फिल्म को सिनेमाघरों में हो चुके हैं 12 दिन, और बात करें इस फिल्म के 12 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु तीन भाषाओं में दुनिया भर में 28 नवंबर को रिलीज़ किया गया था और इस फिल्म ने शुरुआती 10 दिनों के अंदर ही 102 करोड़ 51 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे मंडे भी गजब का होल्ड बनाकर रखा और 11वें दिन इस फिल्म ने 2 करोड़ 58 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए. हालांकि कमाल की बात तो ये है कि इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी बेहतर है. वहीं आफ्टरनून इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में भी हल्काफुल्का ग्रोथ देखने को मिल चुका है.

तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने 12वें दिन 2 करोड़ 75 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है. इसी के साथ धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का शुरुआती 12 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 107 करोड़ 84 लाख का हो रहा है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 129 करोड़ 13 लाख रूपये रहा.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 11

बता दूं फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में यानी कि वर्ल्ड वाइड मार्केट में 148 करोड़ 40 लाख रूपये की कमाई कर ली है. और पूरा भरोसा है कि ये फिल्म कल यानी कि 13वें दिन दुनिया भर में 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर देगी. हालांकि फिल्म ऑलरेडी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बन चुकी है, वैसे ये फिल्म कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment