Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 2: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके सबको चौंका दिया था, लेकिन आपको बता दें कि दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में और भी बड़ा उछाल आ चुका है. तो आज हम आपको बताएंगे तेरे इश्क में फिल्म के शुरुआती दो दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की.
तो इस हफ्ते रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म तेरे इश्क में के बारे में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं धनुष एज अ शंकर, वहीं कृति सेनन एज अ मुक्ति. साथ ही साथ इस फिल्म में प्रकाश राज भी नजर आ रहे हैं. अब आपको बता दें कि तेरे इश्क में वैसे तो एक बॉलीवुड यानी कि हिंदी फिल्म है लेकिन इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी डब करके रिलीज किया है.
और आपको बता दें कि इस फिल्म का जो प्रमोशन है वो तेलुगु और तमिल यानी कि साउथ लैंग्वेजेस में जीरो किया गया था. उसके बावजूद भी सिर्फ धनुष के नाम से ये फिल्म साउथ लैंग्वेज में भी अच्छी खासी कमाई करती जा रही है, लेकिन फिल्म के सबसे ज्यादा बेहतर कलेक्शन सिर्फ हिंदी वर्जन में हो रहे हैं. हालांकि फिल्म को जो रिव्यूज मिले हैं ऑडियंस की तरफ से वो सुपर पॉजिटिव है. यानी कि सबने फिल्म की जमकर तारीफ की है.

फिर चाहे धनुष की एक्टिंग या कृति सेनन की एक्टिंग हो या फिर इस फिल्म की कहानी या इसका म्यूजिक हो. तो कहीं ना कहीं एक अच्छी फिल्म होने की वजह से ये मूवी लोगों को पसंद आ चुकी है और अब ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म इस साल की एक बड़ी सुपरहिट बनेगी बॉलीवुड की तरफ से. हालांकि इस वक्त अगर बात करें तेरे इश्क में के दो दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.
आपको बता दें धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 17 करोड़ 26 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन ऑल लैंग्वेज से किया. जितना हमने सोचा था उससे भी थोड़ी ज्यादा कमाई इस फिल्म के पहले दिन निकल कर आई जो कि काफी अच्छी बात है. लेकिन जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म लोगों को पसंद आ चुकी है.
मूवी को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. जिसके चलते सेकंड डे इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी में मॉर्निंग वाले शोज़ में ही अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिल चुकी है. फिर चाहे वो हिंदी लैंग्वेज हो या फिर साउथ की भाषाएं. साथ ही साथ इस फिल्म की] आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छी खासी ग्रोथ आ चुकी है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने दूसरे दिन 20 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में कर रही है. और इसी के साथ धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का शुरुआती दो दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 37 करोड़ 76 लाख रूपये का हो रहा है. तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 45 करोड़ 21 लाख रूपये रहा.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1
बता दें फिल्म ने विदेशों में भी काफी बढ़िया कमाई की है और इस फिल्म का अब तक का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 6 करोड़ 50 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है. इसी के साथ तेरे इश्क में का शुरुआती दो दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 51 करोड़ 71 लाख रूपये का हो रहा है. जी हां ये फिल्म दो दिनों में ही दुनिया भर में 50 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई कर रही है.
इस फिल्म का टोटल बजट 95 करोड़ रूपये का है और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए 100 करोड़ रूपये से थोड़ी ज्यादा कमाई करना होगी. जो कि लग रहा है कि यह फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही कर जाएगी और इस फिल्म को हिट का टैग तो फर्स्ट वीक में मिल जाएगा और अगर दूसरे हफ्ते में धुरंधर आने के बाद भी इस फिल्म के पास अच्छी खासी स्क्रीनंस रही, तो यह मूवी सुपरहिट का टैग भी हासिल कर लेगी.
हालांकि देखना ये है कि तेरे इश्क में फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कहां तक जाता है. क्या ये फिल्म 150 करोड़ के आसपास रुकेगी या फिर 200 करोड़ का भी आंकड़ा पार करेगी. वैसे आपको क्या लगता है तेरे इश्क में फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना होगा? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




