Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8 | तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Friday, December 5, 2025 11:13 AM

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8
Google News
Follow Us

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में के 8 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने.

फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार. इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं धनुष, कृति सेनन. बताना चाहूंगी तेरे इश्क में फिल्म पिछले हफ्ते हिंदी, तमिल, तेलुगु तीन भाषाओं में रिलीज हुई थी और फिल्म ने तमिल, तेलुगु में तो कोई खास कमाई नहीं की थी.

लेकिन फिल्म के हिंदी कलेक्शन पहले हफ्ते में हम सबकी उम्मीदों से काफी बेहतर निकल कर आए. हालांकि फिल्म का दूसरा हफ्ता जैसे ही शुरू हुआ यहां पर धुरंधर फिल्म रिलीज हो गई जिसके चलते तेरे इश्क में फिल्म की जो स्क्रीन्स हैं वो दूसरे हफ्ते में काफी कम कर दी गई है. लेकिन कमाल की बात तो यह है कि ये फिल्म कम स्क्रीन्स पर भी दूसरे हफ्ते में शानदार कमाई करती जा रही है.

तो अगर बात करें तेरे इश्क में फिल्म के अब तक के यानी कि आठ दिनों के सभी भाषाओं के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने शुरुआती 6 दिनों के अंदर 79 करोड़ 75 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में किया था. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि सातवें दिन भी 6 करोड़ 11 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8

हालांकि बात की जाए आज की तो जैसे कि मैंने आपको कहा कि आज से धुरंधर रिलीज हो गई, जिसके चलते इस फिल्म की जो स्क्रीन से वो काफी कम कर दी गई है. और यही वजह है कि इस फिल्म के कलेक्शन आज काफी ज्यादा ड्रॉप भी हो चुके हैं. जी हां फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में ही बहुत कम ऑक्यूपेंसी मिली है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी स्क्रीन्स के हिसाब से एक तरह से डीसेंट है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने आठवें दिन लगभग 2 करोड़ 50 लाख रूपये इंडिया में कमा रही है और इसी के साथ तेरे इश्क में का शुरुआती आठ दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 88 करोड़ 36 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 105 करोड़ 61 लाख रूपये रहा.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 1 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 दिन का कितना रहा

बता दूं फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 115 करोड़ 90 लाख का हो रहा है, तो फिल्म की कमाई अब तक तो काफी बढ़िया है. कल सैटर डे और परसों संडे है तो आने वाले दो दिनों में भी इस फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ी उछाल देखने को मिल सकती है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment