Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 9: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में के अब तक के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को पिछले हफ्ते यानी कि 28 नवंबर को रिलीज किया था और इस वक्त इस फिल्म का सेकंड वीकेंड चल रहा है.
बताना चाहूंगी इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु तीन भाषाओं में दुनिया भर में पहले हफ्ते के अंदर अच्छी खासी स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया था. लेकिन जैसे ही इस फिल्म का दूसरा हफ्ता आया, दूसरे हफ्ते में बॉलीवुड की तरफ से धुरंधर रिलीज़ हो गई. जिसके चलते इस फिल्म की हिंदी स्क्रीन्स को काफी कम कर दिया गया.
साथ ही साथ इस हफ्ते कुछ बड़ी-बड़ी साउथ की भी फिल्में रिलीज हुई जिसके चलते इस फिल्म की स्क्रीन साउथ में भी कम कर दी गई है. लेकिन भले ही इस फिल्म के पास अब स्क्रीन्स कम बची है लेकिन इस फिल्म की जो कमाई है वो अभी भी ताबड़तोड़ होती जा रही है. यहां तक कि फिल्म के जो दूसरे फ्राइडे के कलेक्शन है वो भी हम सबकी उम्मीदों से बेहतर रहे.
आपको बताना चाहूंगी यहां पर तेरे इश्क में का बजट है 95 करोड़ का और इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं धनुष और कृति सेनन. फिल्म के डायरेक्टर हैं आनंद एल राय, और फिल्म को प्रोड्यूस किया है भूषण कुमार ने. अगर बात करें यहां पर तेरे इश्क में के अब तक के यानी कि 9 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड सभी भाषाओं के कलेक्शन के बारे में.

तो धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने शुरुआती एक हफ्ते के अंदर यानी कि 7 दिनों में 85 करोड़ 66 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था. वहीं दूसरे शुक्रवार फिल्म की स्क्रीन भले ही कम थी, लेकिन फिल्म के कलेक्शन फिर से जबरदस्त रहे और इस फिल्म ने आठवें दिन 3 करोड़ 71 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया.
हालांकि बात करें आज की तो आपको बता दें कि फिल्म को आज मॉर्निंग वाले शोज़ में तो कल की ही तरह ऑक्यूपेंसी मिली है लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में कल के मुकाबले आज अच्छी खासी ग्रोथ आ चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने नौवें दिन लगभग 4.5 करोड़ रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है.
इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का शुरुआती 9 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 93 करोड़ 87 लाख का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 112 करोड़ 38 लाख रूपये रहा. बता दें फिल्म की विदेशी कमाई भी काफी बढ़िया है और फिल्म के प्रोड्यूसर की तरफ से इस फिल्म के ओवरसीज के अपडेटेड कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 1
और आपको बता दें यहां पर तेरे इश्क में फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 16 करोड़ 73 लाख का कर लिया है. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का शुरुआती 9 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 129 करोड़ 11 लाख का हुआ है. जी हां 9 दिनों में ये फिल्म दुनिया भर में 129 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
अब कल है संडे तो कल इस फिल्म के कलेक्शन में एक और बड़ा उछाल आने की पूरी उम्मीदें हैं. हालांकि आपको बता दें कि ये फिल्म ऑलरेडी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बन चुकी है. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




