Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 36 | कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Thursday, November 6, 2025 10:53 AM

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 36
Google News
Follow Us

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 36: आज हम बात करेंगे कांतारा चैप्टर 1 के पांच हफ्तों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी एडवेंचर ड्रामा थ्रिलर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 जो कि एक कन्नडा फिल्म है लेकिन इस फिल्म को 2 अक्टूबर यानी कि दशहरे के मौके पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम टोटल पांच भाषाओं में रिलीज किया था.

आपको बता दें कि यहां पर कांतारा चैप्टर 1 को सिनेमाघरों में 5 दिन हो चुके है और कमाल की बात तो यह है कि फिल्म ने हर एक भाषा में पूरी तरह से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. वैसे आपको बता दूं कि चौथा हफ्ता जैसे ही आया था इस फिल्म के साउथ लैंग्वेज के जो वर्जन हैं वो ओटीटी पर रिलीज हो चुके थे, लेकिन इस फिल्म का हिंदी वर्जन अभी भी ओटीटी पर नहीं आया है. जिसकी वजह से ही इस फिल्म की कमाई पांचवें हफ्ते में हिंदी मार्केट में भी तगड़ी रही.

वहीं साउथ में भी कुछ लोग अभी भी इस फिल्म को सिनेमाघर में देखने को जा रहे हैं, जिसके चलते कांतारा चैप्टर 1 जिसका बजट तो 125 करोड़ रूपये का है, लेकिन इस फिल्म ने दुनिया भर में जो कमाई की है वो इस फिल्म के बजट से कई गुना ज्यादा है. जी हां अगर बात करें ऋषभ शेट्टी, रुक्मणी वसंत, गुलशन देवैया की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के अब तक की यानी कि 5 हफ्तों की सभी भाषाओं के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में.

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 36
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 36

तो आपको बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 ने शुरुआती तीन हफ्तों में 584 करोड़ 14 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। वहीं इस फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में भी 37 करोड़ 60 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऑल लैंग्वेजेज से की थी. हालांकि पांचवा हफ्ता जब इस फिल्म का आया था, उस वक्त तो यह फिल्म ऑलरेडी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी थी.

उसके बावजूद भी इस फिल्म ने पांचवें हफ्ते में 13 करोड़ 78 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में की. इसी के साथ कांतारा चैप्टर 1 का पांच हफ्तों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 635 करोड़ 52 लाख रूपये का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 761 करोड़ 3 लाख रूपये रहा.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6

बताना चाहूंगी फिल्म का अब तक का जो फाइनल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 884 करोड़ रूपये का हुआ है. अब देखते हैं फिल्म ने पांच हफ्तों तक तो बॉक्स ऑफिस पर 884 करोड़ रूपये की एक रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. अब कल से फिल्म का छठा हफ्ता शुरू होगा तो यह फिल्म छठे हफ्ते पर कितने स्क्रीनंस बचा पाती है और इस फिल्म की कमाई छठे हफ्ते में भी आ पाती है या नहीं. वैसे आपको ये फिल्म कैसी लगी? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं और बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment