Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6 | बाहुबली द एपिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Wednesday, November 5, 2025 9:13 AM

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6
Google News
Follow Us

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6: आज हम बात करेंगे पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक के 6 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो एसएस राजामौली सर के डायरेक्शन में बनी एक्शन ड्रामा फेंटसी फिल्म बाहुबली द एपिक जो कि बाहुबली पार्ट 1 और बाहुबली पार्ट 1 को मिलाकर बनाई गई है. जिसकी लेंथ 3 घंटे 45 मिनट की है जहां पर इस बार आपको बाहुबली द एपिक में कुछ नए सीन देखने को मिलेंगे.

वहीं पहले दो भाग के कुछ सीन्स को हटा दिया गया है. अब आपको बता दें कि बाहुबली 1 और बाहुबली 2 10 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बीच में इतना ज्यादा है कि यह फिल्म 10 साल बाद वापस सिनेमाघरों में आई, उसके बावजूद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई दुनिया भर में कर ली.

जी हां आपको बता दें कि इस हफ्ते बाहुबली द एपिक को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा टोटल पांच भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज़ किया गया था और जैसे कि आप सबको पता है कि इस फिल्म में हमें प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबती, रामिया कृष्णन, नसार और साथ में सत्यराज देखने को मिल रहे हैं, और आपको बताना चाहूंगी कि यहां पर बाहुबली द एपिक ने अब तक दुनिया भर में जो कमाई की है वो पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर रही.

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6

जी हां बाहुबली द एपिक को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, और अगर बात करें इस फिल्म के 6 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6) के बारे में तो आपको बता दें प्रभास और अनुष्का शेट्टी की फिल्म बाहुबली द एपिक ने शुरुआती चार दिनों के अंदर 27 करोड़ 29 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि पांचवें दिन सिर्फ 2 करोड़ 18 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो तो बिल्कुल कल की ही तरह है लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग आज कल के मुकाबले थोड़ी ड्रॉप हो चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक बाहुबली द एपिक अपने 6वें दिन लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन इंडियन मार्केट में कर रही है.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5

इसी के साथ बाहुबली द एपिक का शुरुआती छ दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 31 करोड़ 57 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹37 करोड़ 78 लाख रूपये. बात की जाए इस फिल्म के सभी भाषाओं के अब तक के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो बाहुबली द एपिक ने 6 दिनों में दुनिया भर में लगभग 51 करोड़ 70 लाख रूपये की कमाई कर ली है तो री-रिलीज में भी बाहुबली द एपिक ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है और अभी तो उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते तक और चलेगी.

तो देखना यह है कि बाहुबली द एपिक का जो फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है क्या वो 60-70 करोड़ पे रुक जाता है या फिर यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े में भी शामिल हो पाएगी. वैसे आपको क्या लगता है बाहुबली द एपिक का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा? अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment