Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 17 | एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Thursday, November 6, 2025 1:52 PM

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 17
Google News
Follow Us

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 17: आज हम बात करेंगे पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म एक दीवानी की दीवानियत के 17 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो मिलाप सवेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं हर्षवर्धन राणे, उनके साथ में है सोनम बाजवा. अब आपको बता दें कि एक दीवानी की दीवानियत फिल्म भी दिवाली के दूसरे दिन यानी कि 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी.

उस वक्त इस फिल्म को काफी कम स्क्रीन्स दी गई थी, क्योंकि इसके सामने थामा जैसी एक बिग बजट फिल्म आई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कम स्क्रीनंस पर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई की. जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट तो सिर्फ 35 करोड़ रूपये का था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कमाई ऑलरेडी कर चुकी है और अभी भी इस फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन काफी बढ़िया आते जा रहे हैं.

अगर बात करें एक दीवाने की दीवानियत के अब तक के यानी कि 17 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की दीवानियत फिल्म ने शुरुआती 15 दिनों में 75 करोड़ 13 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर ली थी. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 16वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ 98 लाख रूपये कमाए.

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 17
Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 17

हालांकि कमाल की बात यह है कि फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी आज एक अच्छा खासा ग्रोथ नजर आ चुका है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक एक दीवाने की दीवानियत अपने 17वें दिन 2 करोड़ 10 लाख रूपये की इंडिया कमाई कर रही है, और इसी के साथ एक दीवाने की दीवानियत का शुरुआती 17 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 79 करोड़ 21 लाख रूपये का हो रहा है.

तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 94 करोड़ 85 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी दीवानियत फिल्म का शुरुआती 17 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 110 करोड़ 12 लाख रूपये का हो रहा है. जी हां 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 110 करोड़ रूपये से भी काफी ज्यादा कमाई कर ली और उम्मीद की जा रही है कि कल से नया शुक्रवार है, नई फिल्में आएगी, बट फिर भी यह फिल्म शायद अगले हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर इसी तरह थोड़ी-थोड़ी कमाई करती रहेगी.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6

इस फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शायद इस फिल्म का जितना बजट है उससे लगभग चार गुना जा सकता है. बाकी ये फिल्म ऑलरेडी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बन चुकी है, वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी? अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं और बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment