HAQ Box Office Collection Day 4: आज हम बात करने वाले हैं इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक के 4 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो इमरान हाशमी और यामी गौतम के हक फिल्म ने साबित कर दिया कि अगर फिल्म अच्छी हो तो भले ही उसे धीमी शुरुआत क्यों ना मिले, धीरे-धीरे ही वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा जादू कर सकती है.
जी हां आपको बता दें कि सोशल ड्रामा फिल्म हक जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है सुपर्ण वर्मा ने और इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं इमरान हाशमी, यामी गौतम, शिवा चड्डा, और वर्तिका सिंह. इस फिल्म का बजट 35 करोड़ रूपये का है और इस फिल्म को इस शुक्रवार जब रिलीज किया गया तो फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ रूपये के आसपास का था, जिसे देखकर लोगों को लगा था कि ये फिल्म डूब जाएगी.
लेकिन फिल्म को सुपर पॉजिटिव रिव्यूज मिले क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से, और कहीं ना कहीं फिल्म सच में भी शानदार है. जिसके चलते ही इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे और तीसरे दिन बढ़िया उछाल देखने को मिला. और आज इस फिल्म का चौथा दिन है फिर भी यह फिल्म अच्छी खासी कमाई करती जा रही है. तो बात कर ली जाए इमरान हाशमी के हक फिल्म के अब तक के यानी कि चार दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

तो आपको बता दें इमरान हाशमी और यामी गौतम के हक फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में 5 करोड़ 48 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म ने संडे यानी कि तीसरे दिन 4 करोड़ 23 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में की, जो कि पहले और दूसरे दिन से भी कहीं ज्यादा रही थी. लेकिन आज है मंडे और आप सबको पता है कि मंडे से टिकट रेट्स कम हो जाते हैं, वर्किंग डेज शुरू हो जाते हैं.
जिसके चलते बॉलीवुड की बाकी फिल्में अच्छी खासी डाउन हो जाती है. यहां पर हक फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी आज मॉर्निंग शोज़ में ड्रॉप देखने को मिला है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी काफी कम है. लेकिन मंडे के हिसाब से फिर भी यह फिल्म चौथे दिन अच्छा खासा होल्ड बनाकर रखी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक हक फिल्म अपने चौथे दिन लगभग 1 करोड़ 60 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है.
Read Also: HAQ Box Office Collection Day 3
इसी के साथ हक मूवी का शुरुआती चार दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 11 करोड़ 31 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 13 करोड़ 54 लाख रूपये हुआ है. बता दूं फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 15 करोड़ 45 लाख रूपये का हो चुका है, तो फिल्म ने धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब तक अच्छी खासी कमाई की है.
अब देखते हैं आने वाले समय में इस फिल्म का कलेक्शन और कितना बढ़ता है. हालांकि अगले हफ्ते कुछ नई फिल्में आएंगी, तो अगले हफ्ते से इस फिल्म की स्क्रीन्स काफी कम कर दी जाएगी. वैसे आपको क्या लगता है इमरान हाशमी की हक फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कहां तक जाएगा? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.
Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4




