The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4 | द गर्लफ्रेंड वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Monday, November 10, 2025 10:45 AM

The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4
Google News
Follow Us

The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4: आज हम बात करेंगे इस हफ्ते रिलीज हुई रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड के 4 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो इस वक्त रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म द गर्लफ्रेंड, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है राहुल रविंद्रन ने, और इस फिल्म में हमें देखने को मिल रही है रश्मिका मंदाना, दीक्षित शेट्टी, राव रमेश.

आपको बता दें वैसे तो ये एक तेलुगु फिल्म है लेकिन इस फिल्म को हिंदी में भी गिनी-चुनी स्क्रीन पर रिलीज किया है. साथ ही साथ यह फिल्म बाकी साउथ लैंग्वेज में भी रिलीज हुई थी. आपको बता दें कि द गर्लफ्रेंड फिल्म का बजट है 25 करोड़ रूपये का और इस फिल्म को जब रिलीज किया गया था तो द गर्लफ्रेंड फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं की थी.

लेकिन कमाल की बात यह है कि फिल्म को सुपर पॉजिटिव रिव्यूज मिले जिसके चलते दूसरे और तीसरे दिन द गर्लफ्रेंड फिल्म की कमाई में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला, और देखते ही देखते यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में तगड़ी कमाई कर चुकी थी.

The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4
The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4

लेकिन अब वीकडेज आ चुके हैं, उसके बावजूद भी इस मूवी ने बढ़िया होल्ड बनाकर रखा है. तो बात कर ली जाए द गर्लफ्रेंड फिल्म के अब तक के यानी कि 4 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड ने शुरुआती दो दिनों में 4 करोड़ 6 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

वहीं दोस्तों इस फिल्म ने संडे यानी कि तीसरे दिन भी 3 करोड़ 10 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में की. हालांकि आज मंडे है. आज से वर्किंग डे शुरू हो चुके हैं, फिर भी फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है तेलुगु स्टेट्स में वह एक तरह से डीसेंट है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी ठीक-ठाक हो चुकी थी, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक द गर्लफ्रेंड फिल्म अपने चौथे दिन लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है.

Read Also: HAQ Box Office Collection Day 3

इसी के साथ द गर्लफ्रेंड फिल्म का शुरुआती चार दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 8 करोड़ 41 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ 7 लाख रूपये रहा. फिल्म ने विदेशों में भी बढ़िया कमाई की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ 93 लाख रूपये का हो चुका है. इसी के साथ द गर्लफ्रेंड फिल्म का शुरुआती 4 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14 करोड़ रूपये का हो रहा है.

अब आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रूपये का है. उस हिसाब से फिल्म ने अब तक बढ़िया कमाई कर ली है. देखते हैं आने वाले समय में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितनी कमाई कर पाती है और क्या यह फिल्म हिट होती है या सुपरहिट. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment