De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2 | दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Saturday, November 15, 2025 5:27 PM

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2
Google News
Follow Us

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: फाइनली बॉलीवुड के मास महाराजा अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कल अपने पहले ही दिन एक धमाकेदार ओपनिंग ले ली है, और यह फिल्म 2025 की बॉलीवुड की तरफ से वन ऑफ द टॉप ओपनर बन चुकी है. लेकिन यह फिल्म आज अपने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर रही है?.

फिल्म को हिट होने के लिए कितने करोड़ की कमाई करनी है और क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पा रही है या नहीं,तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 2019 में रिलीज़ होने वाली एक सुपरहिट फिल्म थी दे दे प्यार दे, जिसके लीड में आपको अजय देवगन के साथ रकुलप्रीत और तब्बू और कई सारे बेहतरीन एक्टर्स नजर आए थे.

उस फिल्म को ऑडियंस ने बेहद पसंद किया था और वो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी, अब इस फिल्म के सीक्वल दे दे प्यार दे 2 को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कल रिलीज़ किया गया है. चिल्ड्रेंस डे के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को भी ऑडियंस की तरफ से आउटस्टैंडिंग रिव्यूज मिलते हुए नजर आ रही हैं.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2

लेकिन इस बार आपको तब्बू की जगह आर माधवमन और गौतमी कपूर जैसे बेहतरीन एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं, तो वहीं इस फिल्म में एक नई एंट्री मिजान जाफरी के नाम से हुई है. बताते चले आपको कि अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली दे दे प्यार दे 2 एक लव रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें आपको आर माधवन, रकुलप्रीत सिंह, गौतमी कपूर और स्पेशली अजय देवगन के शानदार परफॉर्मेंससेस देखने को मिलने वाली है।.

सभी एक्टर्स ने इस फिल्म में धमाकेदार काम किया है और इनके काम की वजह से ही यह फिल्म ऑडियंस को बेहद पसंद आई. पहले ही दिन इस फिल्म को आउटस्टैंडिंग रिव्यूज फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से भी मिले और यही वजह रही कि इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस साल की वन ऑफ द बेस्ट ओपनिंग ली.

हालांकि 3500 स्क्रीनंस पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का सामना कई सारी फिल्मों से हुआ. कल लगभग 8 से 10 फिल्में ऑल ओवर इंडिया में रिलीज़ की गई है, और इन 8 से 10 फिल्मों की वजह से ही दे दे प्यार दे 2 ने अपने पहले दिन जहां ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ की कमाई की.

ऑल इंडिया ग्रॉस बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के कलेक्शन 10 करोड़ रुपए के आंकड़े को टच करने में कामयाब रहे. जबकि वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 13 करोड़ 50 लाख की शानदार ओपनिंग लेने में कामयाब रही है. यह फिल्म अजय देवगन की लास्ट फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से बड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब रही.

Read Also: De De Pyar De 2 Movie Advance Collection

और इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस साल रिलीज़ होने वाली सीक्वल फिल्मों में दे दे प्यार दे 2 को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिलता हुआ नजर आया है. फिल्म में आपको अजय देवगन की शानदार कॉमेडी और बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलने वाली है. इमोशनल सीन हो या फिर कॉमिक टाइमिंग हर सीन में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है, तो वहीं आर माधवन भी इस तरह की कॉमेडी फिल्मों में काफी अच्छा काम करते हुए नजर आते हैं.

यही वजह है कि यह फिल्म आज अपने दूसरे दिन भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी को सरप्राइज़ करती हुई नजर आ रही है. अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के सेकंड डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो बताते चले आपको कि आज इस फिल्म की मॉर्निंग से ही जो ऑक्यूुपेंसी है वो 15 से 18% और 25% से 28% की आफ्टरनून में नजर आ रही है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग आज की 3 करोड़ 30 लाख की ऑलरेडी ऑल इंडिया ग्रॉस बॉक्स ऑफिस पर हो चुकी है. फिल्म की आज लगभग 2 लाख से ज्यादा टिकट बुक माय शो पर सेल होते हुए नजर आ रही है, तो वहीं ऑन स्पॉट बुकिंग भी इस फिल्म की आज काफी अच्छी चल रही है. यही वजह है कि सुपरस्टार अजय देवगन और ब्यूटीफुल रकुलप्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 आज इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे दिन एक बार फिर शानदार कमाई कर रही है.

और फिल्म के कलेक्शन डबल डिजिट के आंकड़ों को पार करते हुए 10.5 करोड़ के आंकड़ों को छू रहे हैं. इन 10 करोड़ 50 लाख के साथ ही इस फिल्म का शुरुआती दो दिनों का ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 19 करोड़ रुपए का हो चुका होगा ऑल इंडिया ग्रॉस बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो इस फिल्म के कलेक्शन 22 करोड़ 50 लाख के हो चुके होंगे.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1

जबकि वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगभग 27 करोड़ रुपए कमा चुकी होगी. दे दे प्यार दे 2 फिल्म 100 करोड़ के बजट के साथ बनाई गई है. जिसमें इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए का था और 20 करोड़ रुपए इस फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन में लगे हैं.

ऐसे में 100 करोड़ के बजट से बनने वाली दे दे प्यार दे 2 दो दिनों में 27 करोड़ और अपने 3 दिनों में लगभग 42 से 45 करोड़ रुपए की कमाई करती हुई नजर आ रही है. इस फिल्म को हिट होने के लिए 150 करोड़ रुपए की कमाई दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर करनी है.

अब देखना यही है कि क्या अजय देवगन अपनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 से इस साल एक और सुपरहिट फिल्म दे पाते हैं या नहीं. वैसे आपको क्या लगता है दे दे प्यार दे 2 अपने पहले पार्ट से ज्यादा अच्छी है या फिर ठीक-ठाक, अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसे ही अपडेट्स पाने के लिए हमें फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment