De De Pyar De 2 Movie Advance Collection: आज हम बात करने वाले हैं सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो इस हफ्ते रिलीज होने जा रही बॉलीवुड की वन ऑफ द मोस्ट अवेटेड फिल्म दे दे प्यार दे 2, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अंशुल शर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिलेंगे सुपरस्टार अजय देवगन, आर माधवन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मिशान जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता.
आपको बता दें कि रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 फिल्म का पहला भाग तो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा सक्सेस रहा था. जिसके चलते कहीं ना कहीं सीक्वल होने की वजह से सबको उम्मीदें हैं कि दे दे प्यार दे 2 भी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका करेगी. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग तीन दिन पहले शुरू हुई थी और फिल्म को अब तक जो एडवांस बुकिंग में रिस्पांस मिला है.
वो अजय देवगन की लास्ट फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से तो बेहतर है, लेकिन उनकी उससे भी पहले आई फिल्म रेड 2 के मुकाबले थोड़ी धीमी बुकिंग हो पाई है. हालांकि ये फिल्म रिलीज होगी कल यानी कि 14 नवंबर को और इस फिल्म को रिलीज होने में समय बचा है सिर्फ कुछ घंटों का. ऐसे में इस फिल्म की जो वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो एक तरह से डिसेंट हो चुकी है.

अब पूरी नजरें गड़ी है कल पे कि कल यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाका करती है. हालांकि इस वक्त अगर बात करें दे दे प्यार दे 2 के अब तक के टोटल वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दूं अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की जो शुक्रवार यानी कि फर्स्ट डे की बुकिंग है वो 4 करोड़ 57 लाख की वर्ल्ड वाइड मार्केट में हो चुकी है.
वहीं शनिवार यानी कि दूसरे दिन की बुकिंग 1 करोड़ 84 लाख रूपये की दुनिया भर में हुई है. वहीं संडे की बुकिंग में थोड़ी सी ग्रोथ है सेकंड डे के मुकाबले, और इस फिल्म की तीसरे दिन की बुकिंग 2 करोड़ 19 लाख रूपये वर्ल्ड वाइड में हो गई है यानी कि यहां पर दे दे प्यार दे 2 की शुक्रवार, शनिवार, रविवार यानी कि शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड की बुकिंग 8 करोड़ 60 लाख दुनिया भर में हो चुकी है.
Read Also: Thamma Box Office Collection Day 24
तो फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही घंटे बाकी है और यह फिल्म एडवांस बुकिंग में तो ठीक-ठाक कमाई कर चुकी है. अब देखते हैं कल जब यह फिल्म रिलीज होगी, तो फिल्म का जो फर्स्ट डे कलेक्शन है वो कितना बड़ा निकल के आता है. हालांकि पूरी उम्मीदें हैं कि यह फिल्म अजय देवगन की इस साल की एक और एंटरटेनिंग फिल्म साबित होगी और इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा और शायद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी हो जाएगी.
हालांकि सब कुछ डिपेंड है इस फिल्म के रिव्यूज पे, अगर लोगों ने इस फिल्म के अच्छे रिव्यूज दिए, लोगों को फिल्म पसंद आई, तो फिर तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने से कोई भी नहीं रोक पाएगा. बाकी आपको क्या लगता है अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी सुपरहिट होगी? अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.
Read Also: Thamma Box Office Collection Day 23




