HAQ Box Office Collection Day 10 | हक़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Sunday, November 16, 2025 8:59 AM

HAQ Box Office Collection Day 10
Google News
Follow Us

HAQ Box Office Collection Day 10: वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई इमरान हाशमी की हक फिल्म के 10 दिनों के कलेक्शन के बारे में, तो पिछले हफ्ते रिलीज हुई सोशल ड्रामा फिल्म हक, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है सुपर्ण वर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है जंगली पिक्चर्स. इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं इमरान हाशमी, यामी गौतम, वर्तिका सिंह और सिबा चड्डा.

अब आपको बता दें कि इस मूवी का बजट है 35 करोड़ रूपये और इस फिल्म को सिनेमाघरों में इस वक्त चल रहा है सेकंड वीकेंड. अब इस फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं की थी, लेकिन फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले थे जिसके चलते एक उम्मीद थी कि ये फिल्म आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस को फाड़ के रख देगी.

लेकिन फिल्म का पहला हफ्ता निकल गया है. फिल्म ने पहले हफ्ते में कोई खास कलेक्शन नहीं की और दूसरा हफ्ता जैसे ही इसका शुरू हुआ अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 रिलीज हो गई जिसके चलते इस मूवी की जो स्क्रीन्स है वो भी ज्यादा कम कर दी गई. जिसके चलते ही यह फिल्म दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा ग्रोथ नहीं दिखा पाई.

HAQ Box Office Collection Day 10
HAQ Box Office Collection Day 10

हालांकि इस फिल्म को सिनेमाघरों में हो चुके हैं 10 दिन और अगर बात करें हक फिल्म के 10 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने शुरुआती आठ दिनों में 15 करोड़ 94 लाख रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार यानी कि नौवें दिन 1 करोड़ 16 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की तो आज संडे होने की वजह से इस फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी हल्कीफुल्की ग्रोथ है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक यहां पर हक फिल्म अपने 10वें दिन लगभग 1 करोड़ 50 लाख की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है, और इसी के साथ हक मूवी का शुरुआती 10 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 18 करोड़ 60 लाख रूपये का हो रहा है. तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 22 करोड़ 27 लाख रूपये रहा.

Read Also: Thamma Box Office Collection Day 24

बताना चाहूंगी फिल्म ने विदेशों में भी अब तक ठीक-ठाक कमाई की और इस फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 5 करोड़ 23 लाख का हुआ है. इसी के साथ हक मूवी का शुरुआती 10 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन हुआ है 27 करोड़ 50 लाख रूपये. अब कल से वर्किंग डेज शुरू हो जाएंगे और पूरी उम्मीदें है कि कल से इस मूवी की कमाई और भी नीचे चली जाएगी.

हालांकि देखना यह है कि फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो आखिर कहां तक जाता है. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे कमेंट करके जरूर बताये बाकी और भी भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिए हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment