Thamma Box Office Collection Day 24 | थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Thursday, November 13, 2025 10:56 AM

Thamma Box Office Collection Day 24
Google News
Follow Us

Thamma Box Office Collection Day 24: आज हम बात करेंगे आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा के 24 दिनों के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य सरपोड़दार ने. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं दिनेश विजान, अमर कौशिक. इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदना, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फैजल मलिक.

साथ ही साथ इस फिल्म में वरुण धवन भेड़िया का एक दमदार कैमियो करते हुए नजर आए थे. अब आपको बता दें कि 145 करोड़ के बजट में बनी थामा फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और दीपावली की छुट्टी की वजह से फिल्म को ओपनिंग तो पूरी तरह से धमाकेदार मिली थी, लेकिन उसके बाद फिल्म की कमाई दिन पे दिन डाउन होती चली गई. जी हां आपको बता दें कि मेडोक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की लास्ट फिल्म स्त्री 2 ब्लॉकबस्टर रही थी और वही उम्मीद थामा से भी थी, लेकिन इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और फिल्म भी बढ़िया है.

उसके बावजूद भी इस मूवी ने उतनी ज्यादा बढ़िया कमाई नहीं की, जितना अच्छा कलेक्शन यह फिल्म डिजर्व करती थी. हालांकि इस वक्त थामा फिल्म को सिनेमाघरों में 24 दिन हो चुके हैं और अगर बात करें इस फिल्म के 24 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने शुरुआती 10 दिनों में 122 करोड़ 98 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

Thamma Box Office Collection Day 24
Thamma Box Office Collection Day 24

वहीं इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 24 करोड़ 63 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में की थी. हालांकि तीसरा हफ्ता आते ही इस फिल्म ने पूरी तरह से दम तोड़ दिया था और इस फिल्म की कमाई तीसरे हफ्ते में सिर्फ 5 करोड़ 51 लाख रूपये की इंडियन मार्केट में रही. इसी के साथ थामा फिल्म का अब तक का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 153 करोड़ 12 लाख रूपये का हो चुका है.

तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 183 करोड़ 36 लाख रूपये रहा. बता दें आपको कि फिल्म ने विदेशों में ठीक-ठाक कलेक्शन किया और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 26 करोड़ 64 लाख रूपये का हुआ. इसी के साथ थामा फिल्म का अब तक का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 210 करोड़ रूपये का हो चुका है.

Read Also: HAQ Box Office Collection Day 6

जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट 145 करोड़ का है और इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 50 करोड़ रूपये दुनिया भर में कमाने थे, लेकिन ये फिल्म अभी तक सिर्फ 210 करोड़ रूपये ही कमा पाई. यानी कि थामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक एवरेज फिल्म साबित रही. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment