Varanasi Movie Official Teaser: आज हम बात करने वाले हैं महेश बाबू एसएस राजामौली सर की फिल्म वाराणसी के बारे में, तो हिंदुस्तान के सबसे बड़े डायरेक्टर एसएस राजामौली सर ने अपनी अगली फिल्म का नाम अनाउंसमेंट कर दिया है जो होगा वाराणसी. आप सब जानते हैं कि इस फिल्म में हमें देखने को मिलेंगे तेलुगु एक्टर महेश बाबू.
उनके अलावा नजर आएगी प्रियंका चोपड़ा और मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन. पिछले दिनों इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जब आया था उसे लोगों ने काफी ज्यादा ट्रोल किया था. उसके बाद में प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर की लोगों ने तारीफ की थी. लेकिन सबका इंतजार था कि इस फिल्म से महेश बाबू का लुक कब रिवील होगा. तो फाइनली कल इस फिल्म का एक बड़ा इवेंट रखा गया था.
जहां पर फिल्म से महेश बाबू का लुक तो रिवील कर दिया। साथ ही साथ इस फिल्म का एक 3 मिनट का ग्लिम्पस भी रिलीज किया है, जिसे देखकर लगता है कि इस बार राजामौली कुछ अलग करने वाले हैं. जी हां यहां पर इस ग्लिम्पस में यह बताया गया है कि फिल्म की जो कहानी है वह शायद टाइम ट्रेवल पर आधारित हो सकती है.

साथ ही साथ इस फिल्म में हमें हमारे इतिहास से रिलेटेड कुछ चीजें देखने को मिलेंगी. यानी कि महेश बाबू का जो कैरेक्टर है रुद्रा, वो कहीं ना कहीं शिवजी से इंस्पायर्ड है. हो सकता है कि इस फिल्म में सुपर पावर भी कुछ हो सकती है महेश बाबू के पास. लेकिन इस अनाउंसमेंट वीडियो में यह तो बता दिया गया है कि फिल्म की कहानी काफी यूनिक होगी और फिल्म में एक्शन, टाइम ट्रेवल और भी बहुत सारी चीजें देखने को मिल सकती है.
लेकिन जो चीज मुझे थोड़ी सी निराश करने वाली है वो यह है कि महेश बाबू का जो फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है ना वो उतना ज्यादा अच्छा नहीं है जो कि राजामौली सर की पिछली फिल्मों से आए थे. जी हां आपको याद हो कि जब बाहुबली का फर्स्ट लुक पोस्टर आया था उस पोस्टर ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था जिसमें सुपरस्टार प्रभास अपने कंधे पर शिवलिंग लेकर खड़े थे मतलब वो कितना कमाल का पोस्टर था.
वही अगर आपको याद हो तो लास्ट फिल्म राजामौली सर की जो ट्रिपल आर थी उसमें भी रामचरण और जूनियर एनटीआर के पोस्टर कितने खतरनाक थे लेकिन कहीं ना कहीं यहां पर वाराणसी से महेश बाबू का जो पोस्टर आया है और राजामौली सर की पिछली फिल्मों के लेवल को मैच नहीं करता मतलब कि अगर अगर यह पोस्टर किसी और की फिल्म का होता ना तो सब इसकी तारीफ करते.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1
लेकिन यहां पर राजामौली सर ने अपना स्टैंडर्ड इतना हाई कर दिया है कि उनसे हमें बेहतर की ही उम्मीद रहती है. अभी ये फर्स्ट लुक पोस्टर था, अभी फिल्म रिलीज होगी 2027 में. तो उम्मीद कर सकते हैं कि महेश बाबू के और बढ़िया पोस्टर और बढ़िया टीजर देखने को मिलेंगे. वैसे भी टीजर पोस्टर कैसे भी हो कोई फर्क नहीं पड़ता.
मुझे राजामौली सर पर पूरा भरोसा है कि वो फिल्म तो पूरी तरह से कमाल की बनाएंगे. जी हां अब तक मैंने राजामौली सर की सभी फिल्में देखी और इतना पता है कि राजामौली सर की फिल्में इंडिया के बाकी डायरेक्टर की फिल्मों से हटकर होती है और उनकी फिल्में जब हम देखने जाते हैं तो भाई टिकट का पूरा पैसा वसूल होता है.
तो ठीक है टीजर अनाउंसमेंट वीडियो थोड़ा सा उतना ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन फिल्म पूरी तरह से कमाल की होगी इतना मुझे विश्वास है. बाकी आपको महेश बाबू की वाराणसी का यह फर्स्ट लुक टीजर अनाउंसमेंट वीडियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3




