De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर दिन पे दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती जा रही है. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन तो उम्मीद से बेहतर थे. वहीं दूसरे दिन की कमाई ने भी हैरान कर दिया और तीसरे दिन के कलेक्शन तो और भी पूरी तरह से धमाकेदार है.
तो आज हम आपको बताएंगे दे दे प्यार दे 2 के तीन दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है भूसंत कुमार, अंकुर गर्ग और लव रंजन ने. वहीं इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में सुपरस्टार अजय देवगन, आर माधवन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मिजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता देखने को मिल रहे हैं.
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने सबको पूरी तरह से हैरान करके रख दिया. क्योंकि रिलीज होने के पहले सभी को लगा था कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5 से 7 करोड़ की कमाई करेगी. उसके बाद फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन डाउन होते जाएंगे और शायद यह मूवी अजय देवगन के लिए एक बड़ी फ्लॉप साबित हो जाएगी.
लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की उसे देखकर हर कोई हैरान है. क्योंकि फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ही हम सबकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा निकल कर आए थे. दूसरे दिन लग रहा था कि फिल्म की कमाई में थोड़ी बहुत ग्रोथ आएगी. लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म ने फिर से इतनी ज्यादा कमाई की जितना किसी ने सोचा नहीं था.

लेकिन तीसरे दिन आते-आते फिल्म की कमाई में जो रफ्तार आ चुकी है उसे देखकर तो लग रहा है कि अब अगर यह फिल्म वीक डेज में टिक गई तो अजय देवगन के लिए एक बड़ी सुपरहिट साबित होगी. क्योंकि जहां फिल्म का बजट 100 करोड़ रूपये है और यह फिल्म अपने बजट की लगभग आधी कमाई तो शुरुआती तीन दिनों में ही कर चुकी है.
और अभी तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत सारे हफ्ते तक चलना है और शायद इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन इस फिल्म के बजट से काफी ज्यादा हो जाएगा. जी हां आपको बता दें कि दे दे प्यार दे 2 जिस फिल्म को दुनिया भर में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था और इस फिल्म को अब पहला वीकेंड हो चुका है और अगर बात करें इस फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में
तो यहां पर सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने अपने पहले दिन 9 करोड़ 45 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है प्रोड्यूसर के हिसाब से. वहीं दूसरे दिन हम सबको क्या लगा था कि यह फिल्म 9 से 10 करोड़ की कमाई करेगी, लेकिन दूसरे दिन के कलेक्शन में फिर से सबको चौंका दिया और इस फिल्म ने अपने सेकंड डे 13 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.
हालांकि अच्छी बात यह है कि इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल और परसों से भी काफी ज्यादा है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिल चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक यहां पर दे दे प्यार दे 2 अपने तीसरे दिन लगभग 14 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1
और इसी के साथ इस फिल्म का शुरुआती तीन दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 37 करोड़ 17 लाख रूपये का हो रहा है तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 44 करोड़ 51 लाख रूपये. बताना चाहूंगी फिल्म के विदेशी कलेक्शन में भी अब थोड़ी ग्रोथ देखने को मिल चुकी है. जी हां आपको बता दें कि फिल्म ने अभी तक ओवरसीज मार्केट में 6 करोड़ 82 लाख रूपये कमाए हैं.
इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का अब तक का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 51 करोड़ 33 लाख रूपये का हुआ है, तो फिल्म का बजट जहां 100 करोड़ रूपये है और फिल्म 3 दिनों में ही 50 करोड़ रूपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. अब देखते हैं आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में किस तरह की रफ्तार बनती है। उसके बाद ही पता चलेगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है या सुपरहिट.
वैसे आपको बता दूं फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ कमाने होंगे. वहीं सुपरहिट होने के लिए कमाई करना होगी 150 करोड़ रूपये की. तो आपको क्या लगता है अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वह कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.
Read Also: De De Pyar De 2 Movie Advance Collection




