120 Bahadur Box Office Collection Day 4: आज हम बात करेंगे इस हफ्ते रिलीज हुई फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर के 4 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो इस हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की हिस्टोरिकल एक्शन वार ड्रामा फिल्म 120 बहादुर, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है रजनीश घई ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं फरहान अख्तर और उनके साथ में है राशि खन्ना.
80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनिया भर में 2000 स्क्रीनंस पर रिलीज किया था, और आपको बता दें इस फिल्म को सिनेमाघरों में पहले वीकेंड के अंदर अच्छे खासे कलेक्शन मिले थे. लेकिन वीक डेज आते ही फिल्म का जो होल्ड डे है वो काफी अच्छा बना हुआ है, और देखते ही ये लग रहा है कि ये फिल्म अभी तो बॉक्स ऑफिस पर और चलेगी और फिल्म के फाइनल कलेक्शन शायद हम सबकी उम्मीदों से बेहतर रहेंगे.
वैसे आपको बता दें कि फिल्म को सिनेमाघरों में अब 4 दिन हो चुके हैं और अगर बात करें 120 बहादुर फिल्म के चार दिनों की वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आको बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने शुरुआती दो दिनों के अंदर 6 करोड़ 47 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

वहीं संडे के दिन फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ा ग्रोथ देखने को मिला और फिल्म ने अपने तीसरे दिन 4 करोड़ 78 लाख की शानदार कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की तो आज मंडे से फिल्म के जो टिकट रेट्स थे वो कम हो चुके हैं. साथ ही साथ वर्किंग डेज शुरू होने की वजह से फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी मिली है वो फर्स्ट डे के मुकाबले थोड़ी सी ड्रॉप हो गई है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी थोड़ी कम है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक 120 बहादुर फिल्म अपने चौथे दिन लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपये की कमाई इंडिया में कर रही है. और इसी के साथ 120 बहादुर फिल्म का शुरुआती चार दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन हो रहा है 13 करोड़ 35 लाख का, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 15 करोड़ 98 लाख रूपये रहा.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9
बताना चाहूंगी फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 18 करोड़ 72 लाख रूपये का हुआ है. तो फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, उस हिसाब से तो फिल्म की कमाई कम है लेकिन फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं. लोग पसंद करते जा रहे हैं, तो उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले समय में इस फिल्म के कलेक्शन में और भी ज्यादा बढ़त देखने को मिलेगी. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




