De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9 | दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Saturday, November 22, 2025 1:59 PM

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9
Google News
Follow Us

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9: आज हम बात करेंगे सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के 9 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार, अंकुर गर्ग और लव रंजन. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं सुपरस्टार अजय देवगन.

उनके साथ में है आर माधवन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मिशान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता. 100 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की और फिल्म के फर्स्ट हफ्ते के कलेक्शन देखकर लग रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तो हिट होकर रहेगी.

लेकिन आपको बता दें कि जहां ये फिल्म पहले हफ्ते में दुनिया भर में 4000 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी, लेकिन जैसे ही इस फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ बॉलीवुड की तरफ से दो नई फिल्में आ गई जिसके चलते इस फिल्म की स्क्रीन सेकंड वीक में आधी कर दी गई है. जी हां आपको बता दें कि इस वक्त अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 दूसरे हफ्ते में दुनिया भर में सिर्फ 2000 स्क्रीन्स पर चल रही है.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9

लेकिन अच्छी बात तो यह है कि यह फिल्म सेकंड वीक में भी नई फिल्मों को बराबर टक्कर देती हुई नजर आ रही है और फिल्म के सेकंड वीकेंड के कलेक्शन भी पूरी तरह से बढ़िया है. तो अगर बात कर ली जाए यहां पर दे दे प्यार दे 2 के अब तक के यानी कि 9 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

तो आपको बता दें कि सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने अपने पहले हफ्ते के अंदर यानी कि शुरुआती 7 दिनों में 56 करोड़ 32 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने दूसरे शुक्रवार तो बॉक्स ऑफिस पर सबको हैरान कर दिया. जी हां हम सबको क्या लग रहा था कि सेकंड वीक में नई फिल्में आ चुकी हैं तो शायद यह फिल्म अपने दूसरे शुक्रवार शायद डेढ़ या 2 करोड़ के नीचे की कमाई करेगी.

लेकिन आपको बता दें यहां पर अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी कि आठवें दिन 2 करोड़ 28 लाख की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जो कि काफी बढ़िया कलेक्शन रहा. हालांकि बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि आज सैटर डे होने की वजह से इस फिल्म के मॉर्निंग वाले शोज़ की जो ऑक्यूपेंसी है वो कल के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है.

Read Also: 120 Bahadur Box Office Collection Day 2

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी एक अच्छी खासी ग्रोथ आ चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 अपने नौवें दिन 3 करोड़ 25 लाख रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है, और इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 9 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 61 करोड़ 85 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 74 करोड़ 6 लाख रूपये रहा.

बताना चाहूंगी फिल्म ने विदेशों में भी बढ़िया कमाई की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 18 करोड़ 9 लाख का हुआ है. इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 92 करोड़ 15 लाख का हो चुका है. जी हां ये फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब आ चुकी है और फिल्म को हिट होने के लिए सिर्फ 120 करोड़ रूपये कमाना है जो कि कुछ दिनों में पूरा हो जायेगा, वैसे आपको ये फिल्म कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाक़ी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment