Masti 4 Box Office Collection Day 7: आज हम बात करेंगे फिल्म मस्ती 4 के भी 7 दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो बॉलीवुड की एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती 4, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है मिलाप जावेरी. फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं विवेक ओबेराय, रितेश देशमुख, आफताब शिवसानी साथ में तुषार कपूर, अरशद वारसी, नरगिस फाकरी.
आपको बताना चाहूंगी इस फिल्म का बजट 70 करोड़ रूपये का था और इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है. हालांकि एक बड़ी फ्रेंचाइजी होने की वजह से लगा था कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी कमाई करेगी. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से काफी खराब रिव्यूज मिले और यह फिल्म किसी को भी पसंद नहीं आई.
जिसके चलते ही इस फिल्म ने ओपनिंग भी काफी कम ली. उसके बाद वीकेंड के कलेक्शन भी बहुत ही ज्यादा कम रहे. साथ ही साथ वीकडेज में तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ चुकी थी. हालांकि बात करें इस फिल्म के फर्स्ट वीक कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि अर्ली एस्टीमेट के हिसाब से यहां पर मस्ती 4 अपने पहले हफ्ते में इंडिया नेट कलेक्शन 14 करोड़ 51 लाख रूपये की रेंज में कर रही है.

तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 17 करोड़ 36 लाख रूपये रहा. विदेशों में तो फिल्म के कलेक्शन और भी बुरी तरह पीछे रह गए और फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में सिर्फ 2 करोड़ 48 लाख रूपये ही कमाए. इसी के साथ मस्ती 4 का पहले हफ्ते के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 19 करोड़ 85 लाख रूपये की रेंज में रहा. तो जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट 70 करोड़ रूपये है.
और फिल्म पहले हफ्ते में 20 करोड़ का आंकड़ा भी दुनिया भर में नहीं पार कर पाई यानी कि मस्ती 4 भी बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी फ्लॉप साबित रही. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी अपनी राय हमे कमेन्ट में जरूर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




