Andhra King Taluka Box Office Collection Day 1: आज हम बात करेंगे राम पोथिनेनी की फिल्म आंध्रा किंग तालुका के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म आंध्रा किंग तालुका, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है महेश बाबू पी ने और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में एनर्जिक स्टार राम पोथिनेनी के साथ में उपेंद्र और भाग्यश्री बोरसे हमें देखने को मिल रहे हैं.
आपको बताना चाहूंगी वैसे तो ये एक तेलुगु फिल्म है लेकिन फिल्म में उपेंद्र जैसे एक बड़े कन्नडा सुपरस्टार है जिसके चलते इस फिल्म को कन्नडा और तेलुगु दो भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज किया है. अब राम पोथिनेनी की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट चुकी थी, लेकिन इस फिल्म की हाइप रिलीज होने के पहले अच्छी खासी बन गई. जिसके चलते इस मूवी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन एक डिसेंट ओपनिंग ली.
और अब अगर ये फिल्म लोगों को ज्यादा पसंद आई तो आने वाले समय में शायद ये राम पोथिनेनी के लिए एक बड़ा कमबैक साबित हो सकती है क्योंकि फिल्म का जो फर्स्ट डे ओपनिंग कलेक्शन है ना वह कहीं ना कहीं अच्छा पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिल रहा है. तो बात कर ली जाए यहां पर आंध्रा किंग तालुका के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, उससे पहले आपको बता देते हैं इस फिल्म का बजट, स्क्रीन काउंट और रिकवरी.

आपको बता दें कि आंध्रा किंग तालुका फिल्म को तेलुगु और कन्नडा दोनों भाषाओं में दुनिया भर के अंदर 1800 स्क्रीनंस पर रिलीज़ किया गया है, और आपको बता दें इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रूपये है. हालांकि इस फिल्म के जो तीन चार भाषाओं के सेटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स हैं ऑलरेडी अच्छी खासी कीमत में बिक चुके थे.
जी हां आपको बता दें कि आंध्रा किंग तालुका फिल्म के जो डिजिटल राइट्स हैं वो 25 करोड़ में बिके हैं. वहीं सेटेलाइट राइट्स 14 करोड़ में साथ ही साथ फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी 6 करोड़ में बिके हैं. यानी कि इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म में खर्चा किए हैं सिर्फ 60 करोड़. लेकिन फिल्म को रिलीज करने से पहले इसके डिजिटल, सेटेलाइट और म्यूजिक राइट से बेचकर वो 45 करोड़ की रिकवरी तो ऑलरेडी कर चुके हैं.
वहीं अब अगर बात करें इस फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि इस फिल्म को तेलुगु स्टेट्स में तो मॉर्निंग वाले शोज़ में बढ़िया रिस्पांस देखने को मिला है. वहीं कर्नाटका में भी उपेंद्र सर के होने की वजह से मॉर्निंग शोज़ की ऑक्यूपेंसी काफी बढ़िया है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी दोनों स्टेट्स में काफी अच्छी हो चुकी थी.
Read Also: Tere Ishq Mein Advance Booking Collection
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक आंध्रा किंग तालुका अपने फर्स्ट डे इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 5 करोड़ 50 लाख का दोनों लैंग्वेज से कर रही है, जिसमें इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 6 करोड़ 58 लाख का हो रहा है. बता दें फिल्म को विदेशों में भी बढ़िया शुरुआत कल प्रीमियर्स में मिल चुकी थी और आज फर्स्ट डे भी फिल्म को डीसेंट रिस्पांस से देखने को मिला.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक आंध्रा किंग तालुका अपने फर्स्ट डे ओवरसीज मार्केट में 2 करोड़ 75 लाख रूपये कमा रही है और इसी के साथ आंध्रा किंग तालुका का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 9 करोड़ 33 लाख रूपये की रेंज में हो रहा है, तो अर्ली एस्टीमेट आंकड़े तो काफी बढ़िया है.
अब देखते हैं कि फिल्म लोगों को कितनी ज्यादा पसंद आती है और आने वाले समय में यह मूवी राम पोथिनेनी के लिए एक बड़ी सुपरहिट बन पाती है या नहीं. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी अपनी राय हमे कमेन्ट में जरूर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.
Read Also: Masti 4 Box Office Collection Day 4




