Tere Ishq Mein Advance Booking Collection Day 2 | तेरे इश्क में एडवांस बुकिंग कलेक्शन 2 दिन

By: ujalaresult

On: Thursday, November 27, 2025 1:08 PM

Tere Ishq Mein Advance Booking Collection Day 2
Google News
Follow Us

Tere Ishq Mein Advance Booking Collection Day 2: आज हम बात करने वाले हैं धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में के एडवांस बुकिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज़ होने जा रही बॉलीवुड की वन ऑफ द बिगेस्ट फिल्म तेरे इश्क में के बारे में। जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार.

फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं तमिल सुपरस्टार धनुष और उनके साथ में है बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन. अब आपको बता दें कि तेरे इश्क में वैसे तो बॉलीवुड फिल्म है इसलिए इस फिल्म को हिंदी में तो रिलीज किया जा रहा है. साथ ही साथ आप सब जानते हैं कि धनुष एक बहुत बड़े तमिल सुपरस्टार है जिसके चलते यह फिल्म तमिल वर्जन में भी रिलीज हो रही है.

साथ ही साथ फिल्म को तेलुगु में भी डब करके रिलीज किया जा रहा है. यानी कि ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु तीन भाषाओं में दुनिया भर में कल रिलीज होने जा रही है. अब फिल्म तो कल रिलीज होगी लेकिन इस मूवी ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में ही एक तगड़ी कमाई कर ली है. जिसे देखकर कंफर्म हो चुका है कि जब यह फिल्म कल सिनेमाघरों में दस्तक देगी, तो फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन पूरी तरह से शानदार आने की उम्मीद है.

Tere Ishq Mein Advance Booking Collection Day 2
Tere Ishq Mein Advance Booking Collection Day 2

जी हां अगर बात करें इस वक्त तेरे इश्क में के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो सबसे पहले मैं आपको बता देती हूं इस फिल्म के ऑल लैंग्वेज फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, फिर आपको बताऊंगी शुक्रवार, शनिवार, रविवार यानी कि शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड के भी वर्ल्ड वाइड टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में.

आपको बता दें कि धनुष की फिल्म तेरे इश्क में ने हिंदी, तमिल, तेलुगु तीनों भाषाओं से फर्स्ट डे इंडिया बुकिंग 6 करोड़ 41 लाख की की है. वहीं विदेशों की यानी कि ओवरसीज मार्केट की फर्स्ट डे बुकिंग 1 करोड़ 94 लाख रूपये की हो चुकी है यानी कि इस फिल्म का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 8 करोड़ 35 लाख का हो चुका है.

Read Also: Andhra King Taluka Box Office Collection Day 1

वहीं बात करें वीकेंड की बुकिंग की तो इस फिल्म का पहला शुक्रवार, शनिवार और रविवार यानी कि तीन दिनों की जो इंडिया बुकिंग है वो 9 करोड़ 22 लाख रूपये की हो चुकी है. वहीं ओवरसीज बुकिंग 3 करोड़ 34 लाख रूपये. यानी कि फिल्म के फर्स्ट वीकेंड की जो वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग है वो 12 करोड़ 56 लाख की हुई है.

तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में तो काफी तगड़ी कमाई की है. अब कल यह फिल्म रिलीज होगी और उम्मीद कर सकते हैं कि कल रिलीज होते ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक धमाकेदार ओपनिंग लेगी. हालांकि आपको क्या लगता है धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी या नहीं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment