De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17 | दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Sunday, November 30, 2025 3:26 PM

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17
Google News
Follow Us

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17: आज हम बात करेंगे तीन हफ्ते पहले रिलीज हुई सुपरस्टार अजय देवगन के रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 के अब तक के कलेक्शन के बारे में, तो फिल्म दे दे प्यार दे 2 जिस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता और मिजान जाफरी हमें देखने को मिले थे.

बता दूं दोस्तों 100 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग ली थी. उसके बाद फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन अच्छे खासे निकल कर आए थे. लेकिन दूसरे वीक में इस मूवी की स्क्रीनंस को थोड़ा कम कर दिया था. उसके बावजूद भी फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन बढ़िया थे.

लेकिन आपको बता दें कि जैसे ही इस फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ तेरे इश्क में रिलीज हो गई जिसके चलते इस फिल्म के पास तीसरे हफ्ते में अब काफी कम स्क्रीन बची है. लेकिन कमाल की बात तो यह है कि ये फिल्म अपने तीसरे वीकेंड में भी बढ़िया कमाई दिन पे दिन करती जा रही है. जी हां आपको बता दें कि दे दे प्यार दे 2 को सिनेमाघरों में अब हो चुके हैं 17 दिन.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17

और बात करें इस फिल्म के 17 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें सुपरस्टार अजय देवगन और राकुलप्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने शुरुआती 15 दिनों में 81 करोड़ 11 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार यानी कि 16वें दिन 1 करोड़ 43 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में की.

हालांकि आज संडे है जिसका फायदा इस फिल्म को भी मिल रहा है और इस मूवी को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल के मुकाबले आज थोड़ी ज्यादा हो चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दे दे प्यार दे 2 अपने 17वें दिन 1 करोड़ 70 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 2

इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का अब तक का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 84 करोड़ 24 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ 71 लाख रूपये रहा. बता दें इस फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में यानी कि वर्ल्ड वाइड मार्केट में 123 करोड़ 68 लाख रूपये की कमाई की है, तो फिल्म का बजट 100 करोड़ रूपये है और फिल्म दुनिया भर में 123 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे कमेन्ट में जरुर बताएं और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment