Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में दिन पे दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती जा रही है फिल्म ने पहले वीकेंड में तो पूरी तरह से शानदार कलेक्शन किए. साथ ही साथ वीक डेज में भी इस फिल्म ने काफी बढ़िया होल्ड बनाकर रखा है. तो आज हम आपको बताएंगे तेरे इश्क में फिल्म के चार दिनों के ओल्ड लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.
रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार. इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं तमिल सुपरस्टार धनुष और उनके साथ में है कृति सेनन. साथ ही साथ इस फिल्म में प्रकाश राज भी नजर आ रहे हैं. अब आपको बता दें कि तेरे इश्क में को बनाया गया है हिंदी में, क्योंकि यह बॉलीवुड फिल्म है लेकिन साथ ही साथ इस फिल्म को तमिल और तेलुगु में भी डब करके इसी हफ्ते रिलीज किया गया था.
अब इस फिल्म का मेन मार्केट था हिंदी, जिसके चलते इस फिल्म की हिंदी मार्केट के कलेक्शन तो पूरी तरह से लाजवाब रहे. लेकिन इस फिल्म को तमिल और तेलुगु यानी कि साउथ लैंग्वेज में कोई खास प्रमोट नहीं किया गया. जिसके चलते फिल्म ने तमिल तेलुगु में उतनी बढ़िया कमाई नहीं की. लेकिन आपको बता दें कि जितना इस फिल्म का बजट है 95 करोड़ रूपये का.

उस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की है वो पूरी तरह से कमाल की है. जी हां आपको बता दें कि फिल्म के चार दिनों के कलेक्शन देखकर एक बात तो क्लियर है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होकर रहेगी. हालांकि अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कम से कम दो-तीन हफ्ते तक चलेगी और इस फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शायद 200 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकता है.
हालांकि बात करें इस फिल्म के सभी भाषाओं के अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में, तो धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने शुरुआती दो दिनों के अंदर 35 करोड़ 5 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन तीनों भाषाओं से किया था. वहीं इस फिल्म ने अपने पहले संडे यानी कि तीसरे दिन भी 1 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई इंडियन मार्केट में ऑल लैंग्वेज से की. हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूुपेंसी मिली है वो तो थोड़ी कम है.
Read Also: Andhra King Taluka Box Office Collection Day 5
लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग एक तरह से मंडे के हिसाब से काफी बढ़िया हो चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने चौथे दिन लगभग 6 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में सभी भाषाओं में कर रही है. इसी के साथ तेरे इश्क में का शुरुआती चार दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 60 करोड़ 32 लाख का हो रहा है.
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 72 करोड़ 23 लाख रूपये रहा. बता दें फिल्म की विदेशी कमाई उतनी खास नहीं रही. तो इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज मार्केट में सिर्फ 8 करोड़ 41 लाख ही कमाए हैं. लेकिन इसी के साथ तेरे इश्क में का शुरुआती चार दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 80 करोड़ 64 लाख रूपये का हो चुका है. तो जैसे कि मैंने आपको पहले बताया था इस फिल्म का टोटल बजट 95 करोड़ का है और फिल्म 4 दिनों में ही 80 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 16
अगर सब कुछ सही रहा. तो इस फिल्म का पहला हफ्ता खत्म होगा जब तक यह फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ से भी कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी होगी. हालांकि आप सब जानते हैं कि यहां पर तेरे इश्क में का जैसे ही दूसरा हफ्ता शुरू होगा वैसे ही धुरंधर रिलीज हो जाएगी. तो देखना ये है कि धुरंधर रिलीज होने के बाद तेरे इश्क में फिल्म दूसरे हफ्ते में किस तरह के स्क्रीन्स होल्ड कर पाती है और इस फिल्म के कलेक्शन सेकंड वीकेंड में कैसे निकल के आते हैं.
उसके बाद ही पता चलेगा कि इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 150 करोड़ पे रुकेगा या फिर यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार करेगी. वैसे आपको क्या लगता है तेरे इश्क में फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




