De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 16: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 के अब तक के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो फिल्म दे दे प्यार दे 2 जिस फिल्म में देखने को मिल रहे हैं सुपरस्टार अजय देवगन, आर माधवन, जावेद जाफरी, मिशान जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता.
100 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन की दे दे प्यार दे टू 14 नवंबर को रिलीज हुई थी और आपको बता दें कि इस वक्त इस फिल्म का सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता चल रहा है. जी हां ये फिल्म जब से आई है उसके बाद में बहुत सारी फिल्में रिलीज हुई और सिनेमाघरों से बाहर हो चुकी है लेकिन अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 भले ही कम स्क्रीन्स हो गई है फिर भी बॉक्स ऑफिस पर दिन पे दिन बढ़िया कलेक्शन करती जा रही है.
जी हां आपको बता दें कि जहां इस फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ और तीसरे हफ्ते में तेरे इश्क में जैसी एक बड़ी फिल्म रिलीज हो गई, जिसके चलते इस फिल्म की जो स्क्रीन है ना वो बहुत ही कम इंडिया में कर दी गई है. उसके बावजूद भी यह फिल्म अपने तीसरे वीकेंड में तगड़ा कलेक्शन कर रही है. हालांकि बात करें दे दे प्यार दे 2 के अब तक के यानी कि 16 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

आपको बता दें कि सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने शुरुआती दो हफ्तों के अंदर यानी कि 14 दिनों में 80 करोड़ रूपये से ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार यानी कि 15वें दिन भी 1 करोड़ 12 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.
हालांकि फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो तो कल की तरह है, लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में आज कल के मुकाबले अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिल चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दे दे प्यार दे 2 अपने 16वें दिन 1 करोड़ 50 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है.
इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 16 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 82 करोड़ 64 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया क्रॉस कलेक्शन 98 करोड़ 79 लाख रूपये रहा. और इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का अब तक का जो टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 121 करोड़ 76 लाख का हो चुका है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 2
जैसे कि मैंने आपको पहले ही बताया था फिल्म के जो वर्ल्ड वाइड थिएटरिकल राइट्स थे वो 60 से 65 करोड़ में बिके थे और इस फिल्म को हिट होने के लिए 120 करोड़ की कमाई दुनिया भर में करना थी और यह फिल्म उससे भी ज्यादा कलेक्शन अब तक कर चुकी है.
यानी कि यहां पर अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 वर्ल्ड वाइड मार्केट में हिट का टैग हासिल कर चुकी है. वैसे आपको क्या लगता है तेरे इश्क में फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना होगा? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




