Akhanda 2 Advance Booking Collection: पैन इंडिया फिल्म अखंडा की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुके हैं और इस फिल्म ने भी धमाकेदार शुरुआत कर दी है, तो आज हम बात करेंगे साउथ इंडियन फिल्म अखंडा के वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज होने जा रही पैन इंडिया फिल्म अखंडा 2 तांडवम, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है बोयापते श्रीनू ने, और इस फिल्म में हमें देखने को मिलेंगे तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बाला कृष्णन सर और उनके साथ नजर आएंगे संयुक्ता मेनन आदि और कबीर दुहान सिंह.
अब आपको बता दें कि इस फिल्म का पहला भाग सिर्फ तेलुगु में रिलीज हुआ था और उस समय ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित रही थी. हालांकि बाद में इस फिल्म का क्रेज हिंदी ऑडियंस में भी अच्छा खासा देखने को मिला. जिसके चलते ही इस फिल्म के मेकर्स ने जब अखंडा 2 यानी कि पार्ट 2 को रिलीज करने की सोची तो सबसे पहले उन्होंने ये भी कंफर्म कर दिया कि अब अखंडा 2 हिंदी मार्केट में भी रिलीज हो रही है.
हालांकि इस फिल्म को जिस वक्त रिलीज किया जा रहा है उसी वक्त बॉलीवुड की तरफ से भी एक बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है धुरंधर, जिसके चलते शायद इस फिल्म को हिंदी मार्केट में उतनी ज्यादा स्क्रीनंस नहीं मिल पाएगी. लेकिन अगर फिल्म को रिव्यूज अच्छे मिले, ऑडियंस ने फिल्म पसंद की तो आने वाले समय में ये फिल्म हिंदी मार्केट में भी एक तगड़ा कलेक्शन कर सकती है.

हालांकि आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और भी बाकी भाषाओं में रिलीज होगी और इस फिल्म की जो एडवांस बुकिंग है वो फाइनली इसकी ओरिजिनल लैंग्वेज यानी कि तेलुगु में शुरू हो चुकी है और वहां पर फिल्म को पूरी तरह से जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिला है. वैसे हिंदी मार्केट में तो फिल्म की लिमिटेड बुकिंग ही शुरू हुई है.
पर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म सिर्फ तेलुगु में ही बॉक्स ऑफिस पर एक बंपर ओपनिंग लेने को तैयार है. जी हां अगर बात करें अखंडा 2 तांडवम के सभी भाषाओं के वर्ल्ड वाइड टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो नंदमुरी बालाकृष्णन सर की फिल्म अखंडा 2 तांडवम जो रिलीज होने वाली है 5 दिसंबर को और इस फिल्म को रिलीज होने में समय बचा है सिर्फ 3 दिनों का.
ऐसे में अगर बात करें इस फिल्म के सभी भाषाओं के एडवांस बुकिंग के बारे में तो इस फिल्म की जो शुक्रवार यानी कि फर्स्ट डे की बुकिंग है वो 3 करोड़ 42 लाख रूपये ऑल इंडिया में हो चुकी है. वहीं शनिवार यानी कि सेकंड डे की बुकिंग 74 लाख रूपये, वहीं रविवार यानी कि तीसरे दिन की बुकिंग 1 करोड़ 28 लाख रूपये की इंडिया में हुई है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 5
इसी के साथ अखंडा 2 तांडवम की शुक्रवार, शनिवार, रविवार तीन दिनों के वीकेंड की इंडिया बुकिंग 5 करोड़ 44 लाख हो चुकी है. बता दें फिल्म को विदेशों में भी डिसेंट रिस्पांस मिला और फिल्म के जो एक दिन पहले के प्रीमियर शोज़ थे, वहां पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल चुका है. साथ ही साथ इस फिल्म के वीकेंड की भी बुकिंग एक तरह से बढ़िया है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अखंडा 2 तांडवम ने ओवरसीज मार्केट में वीकेंड की बुकिंग 2 करोड़ 68 लाख रूपये की कर ली है. इसी के साथ अखंडा 2 तांडवम का जो वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 8 करोड़ रूपये से ज्यादा का हो चुका है. जी हां इस फिल्म के शुरुआती तीन दिन यानी कि पहले वीकेंड की बुकिंग दुनिया भर में 8 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की हो चुकी है.
अब देखते हैं कि इस शुक्रवार जब फिल्म रिलीज होगी तो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही क्या बड़ा धमाका करती है. वैसे आपको इस फिल्म का कितना इंतजार है हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




