Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 5: इस हफ्ते रिलीज हुई धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धमाका कर दिया और जितना इस फिल्म का बजट था लगभग उतनी कमाई तो यह फिल्म सिर्फ 5 दिनों में ही कर चुकी है. तो आज हम बात करेंगे तेरे इश्क में फिल्म के 5 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके सबको चौका दिया. ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म के कलेक्शन इतने ज्यादा थे कि हर कोई हैरान हो चुका था. लेकिन फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले, जिसके चलते फिल्म की दूसरे और तीसरे दिन की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. हालांकि सबकी उम्मीदें थी कि शायद यह फिल्म मंडे से बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ देगी.
लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस फिल्म के कलेक्शन चौथे दिन भी लाजवाब निकल कर आए. और अब पांचवें दिन फिल्म को जिस तरह की शानदार शुरुआत मिली है उससे एक बात तो क्लियर हो चुकी है कि ये फिल्म रुकने वाली नहीं और आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी. जी हां आपको बता दें कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म का बजट 95 करोड़ का है.

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बजट से भी ज्यादा कमाई ये फिल्म सिर्फ 5 दिनों के अंदर ही दुनिया भर में कर चुकी है और जैसे कि मैंने आपको कहा फिल्म को फुल पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। हिंदी ऑडियंस तो फुल प्यार दिखा रही है. साथ ही साथ तमिल तेलुगु के कलेक्शन उतने ज्यादा नहीं आ रहे पर ऐसा लगता है कि इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए हिंदी कमाई ही इस फिल्म की काफी रहेगी.
अब अगर बात करें इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि तेरे इश्क में फिल्म ने अपने पहले वीकेंड यानी कि शुरुआती तीन दिनों में हिंदी नेट कलेक्शन 50 करोड़ 95 लाख रूपये का किया था. वहीं तीन दिनों में साउथ लैंग्वेज से 4 करोड़ 22 लाख रूपये कमाए थे. यानी कि इस फिल्म के पहले वीकेंड यानी कि तीन दिनों के ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 55 करोड़ 17 लाख रूपये रहे थे.
अब हम सबको क्या लग रहा था कि ये फिल्म मंडे हॉलिडे खत्म हो चुके हैं. वर्किंग डेज आ चुका है. तो शायद बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ कमाएगी, लेकिन आपको बता दें कि जितना सबका प्रिडिक्शन था, उससे भी बेहतर परफॉर्म इस फिल्म ने मंडे किया और इस फिल्म ने अपने चौथे दिन 8 करोड़ 82 लाख की शानदार कमाई की, जो कि पूरी तरह से एक ब्लॉकबस्टर कमाई है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4
लेकिन बात की जाए आज की, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर तेरे इश्क में फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले और भी ज्यादा बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी हिंदी मार्केट में काफी सॉलिड हो चुकी है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने पांचवें दिन लगभग 9 करोड़ 25 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है. इसी के साथ धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का शुरुआती पांच दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 73 करोड़ 24 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹87 करोड़ 68 लाख रूपये रहा.
अब आपको बता दें कि इस फिल्म का जो 5 दिनों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 96 करोड़ 10 लाख रूपये का हो रहा है. जी हां फिल्म का बजट है 95 करोड़ 10 लाख रूपये का और फिल्म 5 दिनों में ही बजट से भी ज्यादा कमाई कर चुकी है और अभी तो ये शुरुआत है आने वाले दिनों में इस फिल्म की कमाई में और भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
Read Also: Dhurandhar Advance Booking Collection
हालांकि देखना ये है कि क्या यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं. वैसे आपको क्या लगता है तेरे इश्क में फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




