Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 7: आज हम बात करेंगे धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में के सात दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार. बताना चाहूंगी इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में धनुष, कृति सेनन और प्रकाश राज हमें देखने को मिल रहे हैं.
अब तेरे इश्क में फिल्म का बजट था 95 करोड़ रूपये का, और इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी डब करके रिलीज़ किया था. हालांकि फिल्म का तमिल, तेलुगु में जीरो प्रमोशन हुआ था, जिसके चलते इस फिल्म ने तमिल, तेलुगु यानी कि साउथ लैंग्वेज से तो कोई खास कमाई नहीं की. लेकिन इस फिल्म के जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो हिंदी वर्जन में इंडिया में भी जबरदस्त रहे.
साथ ही साथ विदेशों में भी फिल्म की कमाई हिंदी वर्जन से रिकॉर्ड तोड़ निकल कर आई. देखते ही देखते इस फिल्म ने अपने पहला हफ्ता कंप्लीट कर लिया और कमाल की बात ये है कि पहले हफ्ते में इस फिल्म का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो इस फिल्म के बजट से कहीं ज्यादा हो चुका है और अभी तो उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म शायद दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी कमाई कर सकती है.

वैसे अगर बात करें तेरे इश्क में के अब तक के यानी कि 7 दिनों के वर्ल्ड वाइड ऑल लैंग्वेज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने शुरुआती पांच दिनों के अंदर 72 करोड़ 71 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से किया था. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि छठे दिन भी 7 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.
हालांकि बात की जाए आज की तो फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी कम है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी एक गिरावट देखने को आ चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने सातवें दिन 6 करोड़ 25 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में कर रही है.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 21
इसी के साथ तेरे इश्क में का पहले हफ्ते के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 85 करोड़ 98 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 12 करोड़ 26 लाख रूपये रहा. बता दें फिल्म की विदेशी कमाई भी डबल डिजिट में हो चुकी है और फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 10 करोड़ रूपये से ज्यादा कमा ली है.
इसी के साथ तेरे इश्क में का पहले हफ्ते के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 112 करोड़ 45 लाख का हुआ है और इसी के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म साबित हो चुकी है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




